विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

सहारनपुर में नाबालिग से गैंग रेप, कुछ युवकों को हिरासत में लिया

देवबंद क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की नानौता क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ आई थी, सुबह शौच के लिए खेत में गई तो वहां सामूहिक बलात्कार किया गया

सहारनपुर में नाबालिग से गैंग रेप, कुछ युवकों को हिरासत में लिया
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
  • मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
सहारनपुर:

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की के साथ चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

पुलिस अधीक्षक (देहात) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि देवबंद क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की नानौता क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी. शुक्रवार की सुबह वह शौच के लिए खेत में गई थी, जहां चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.    

बलात्कार मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार 

VIDEO : रेप पीड़िता के शुद्धिकरण का फरमान

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gang Rape, Minor Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com