विज्ञापन

यूपी के इटावा कोल्ड ड्रिंक में खौफनाक साजिश, देवर की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रही भाभी ने पति पर लगाया आरोप

यूपी के इटावा में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला के पति ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला दिया था.

यूपी के इटावा कोल्ड ड्रिंक में खौफनाक साजिश, देवर की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रही भाभी ने पति पर लगाया आरोप
मृतक गुलाब सिंह
इटावा:

उत्तर प्रदेश के इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली कोल्डड्रिंक पीने से देवर की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी भाभी का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. भाभी ने आरोप लगाया है कि उसके पति महावीर ने गुलाब सिंह को धोखे से जहरीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसकी हत्या की है. 

सौथना निवासी 38 वर्षीय ममता (पत्नी महावीर सिंह बाल्मीकि) और 34 वर्षीय गुलाब सिंह (पुत्र जयपाल) की रविवार शाम करीब 5 बजे तबीयत बिगड़ गई थी. परिजन दोनों को सरसईनावर सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. ओमकांत राजपूत ने गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला 

अस्पताल में होश में आने पर ममता ने बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी महावीर से हुई थी. पति के शराब की लत और विवाद के कारण वह 3 साल से अपने बच्चों के साथ चचेरे देवर गुलाब सिंह के साथ रह रही थी. आरोप है कि यह बात उसके पति महावीर को पसंद नहीं थी. रविवार को महावीर अपने भाई नरेश के साथ घर आया और दोनों को जहरीली कोल्डड्रिंक पिला दी. मृतक की मां ने भी महावीर और नरेश पर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाने का आरोप लगाया है.

​ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के अनुसार मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. ग्रामीणों से पूछताछ में दोनों के अलग-अलग जहर खाने की बात भी सामने आ रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime News, Etawah News, Etawah Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com