भले ही रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है. ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप 5 लिस्ट में शामिल है. बता दें कि रोहित शर्मा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टी20 करियर में 22 मैच खेले है औऱ कुल 693 रन बनाने के साथ-साथ 39 छक्के लगाए है. रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों में पहले नंबर पर है.
दूसरे नंबर पर निकोसल पूरन हैं, पूरन ने 20 मैच में 35 छक्के लगाए हैं. यानी अब अगर इस सीरीज में पूरन 5 छक्के लगाने में सफल रहे तो भारत-वेस्टइंडीज टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में तीसरे नंबर पर इविन लुईस हैं. इविन लुईस ने भारत के खिलाफ टी-20 में 8 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं. चौथे नंबर पर शिमरन हेटमायर हैं. जिन्होंने 20 मैच की 19 पारियों में भारत के खिलाफ टी-20 में 28 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है.
नंबर 5 पर कीरोन पोलार्ड हैं, पोलार्ड ने भारत के खिलाफ टी20 में 17 मैच की 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 27 छक्के लगाए हैं. रोहित के अलावा टॉप 5 में कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं हैं. रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. सूर्या ने 13 मैच की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25 छक्के लगाए हैं.
वर्तमान क्रिकेटरों में तिलक वर्मा नंबर 1
वैसे, वर्तमान टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो तिलक वर्मा इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं. तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अबतक 6 मैच खेले हैं और कुल 8 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़ें | भारत-पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, इसी महीने इस तारीख को खेला जाएगा महामुकाबला
यह भी पढ़ें | वर्ल्ड कप 2027 के लिए सौरव गांगुली का गंभीर को संदेश, बोले- इन 3 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल...
यह भी पढ़ें | पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं