विज्ञापन

UP में अगले हफ्ते हो सकता है कैबिनेट विस्तार, CM योगी, RSS और BJP की बैठकों का दौर शुरू, जानें किसे मिलेगी जगह

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हैं. सीएम योगी, आरएसएस और बीजेपी की लगातार बैठकों में नए चेहरों, संगठन पुनर्गठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. कई बड़े चेहरे बदलाव की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

UP में अगले हफ्ते हो सकता है कैबिनेट विस्तार, CM योगी, RSS और BJP की बैठकों का दौर शुरू, जानें किसे मिलेगी जगह
  • उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस और बीजेपी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द बैठक होने वाली है.
  • बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन पुनर्गठन और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.
  • कई वर्तमान मंत्री बीजेपी संगठन में भेजे जा सकते हैं और संगठन से नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस और बीजेपी संगठन की लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है. संकेत साफ हैं, अगले सप्ताह की शुरुआत में ही मंत्रिमंडल विस्तार संभव है.

आज दोपहर बाद बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक

दोपहर बाद होने वाली इस बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन में बड़ा पुनर्गठन और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति जैसे मुद्दे शामिल हैं. बैठक में आरएसएस के सह‑सरकार्यवाह अरुण कुमार, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे. अरुण कुमार दो महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे, जो आगामी रणनीति की गंभीरता को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें- वो 5 चेहरे जिन्हें धामी सरकार में मिली जगह, चुनाव के 1 साल पहले मंत्रिमंडल विस्तार

बदल सकती हैं बड़े चेहरों की भूमिकाएं

सूत्र बताते हैं कि यूपी सरकार के कई मंत्री बीजेपी संगठन में भेजे जा सकते हैं. वहीं कई बड़े संगठनात्मक चेहरे सरकार में मंत्री बनाए जा सकते हैं.

संभावित नए चेहरे व प्रमोशन की चर्चा

  • चौधरी भूपेंद्र सिंह (पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष)- मंत्री बनाए जा सकते हैं.
  • अशोक कटारिया- मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा.
  • पूजा पाल- नए चेहरे के रूप में शामिल हो सकती हैं.
  • बलदेव औलख (राज्यमंत्री)- प्रमोशन संभव.
  • गोविंद नारायण शुक्ला (एमएलसी, प्रदेश महामंत्री)- मंत्री बनाए जाने की संभावना.

यह भी पढ़ें- 'अधिकारी चुनाव नहीं जीतते', बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासत; ममता दीदी के समर्थन में उतरे उमर अब्दुल्ला

आगामी चुनावों से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी

बीजेपी और आरएसएस दोनों चाह रहे हैं कि संगठन की संरचना को मजबूत किया जाए. जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर नए चेहरे शामिल किए जाएं. सरकार और संगठन दोनों में तालमेल और गति बढ़ाई जाए. यही वजह है कि बैठकों की श्रृंखला लगातार चल रही है और मंत्रिमंडल विस्तार लगभग तय माना जा रहा है.

उत्तराखंड में हुआ कैबिनेट विस्तार

बताते चलें कि भाजपा चुनावी राज्यों में अहम फेरबदल कर रही है. इसी कड़ी में आज उत्तराखंड में भी कैबिनेट विस्तार हुआ है. अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई. 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों में एक साथ ही 2027 में चुनाव होने हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com