- परीक्षा में पास करने के लिए छात्रों की अजीबो-गरीब अपील
- किसी ने आंसर शीट में पैसे रख दिए
- किसी ने लिखा है कि पास कर देना नहीं तो पापा बहुत मारेंगे
नई दिल्ली:
यूपी में नकल रोकने के कड़े बंदोबस्त के बीच बोर्ड की परीक्षाएं हो चुकी है और अब कॉपियों को जांचने का काम किया जा रहा है. लेकिन कॉपियों की चेकिंग के दौरान परीक्षकों को रोजाना अजीबो-गरीब संदेश मिल रहे हैं. चेकिंग के दौरान चुटकुले, शायरी, गाने से लेकर परीक्षा में पैसे से पास करने के लिए निवेदन आदि मिल रहे हैं. परीक्षा में पास होने के लिए कोई छात्र गरीबी का तो कोई प्यार में पड़ने का हवाला दे रहा है. कई छात्रों ने तो अपनी उत्तर पुस्तिका के साथ नोट भी चिपका दिए हैं. ऐसा ही हैरान करने वाला मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से भी सामने आया है, जहां कॉपी चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है ‘आई लव माई पूजा’, ‘सर इस लव स्टोरी ने पढ़ाई से दूर कर दिया, नहीं तो मैंने हाईस्कूल तक खूब पढ़ाई की है.’ इस छात्र ने अपनी लव स्टोरी का हवाला देकर परीक्षा में पास कर देने की गुहार लगाई है.
यह भी पढ़ें: यूपी: पहले 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, अब कॉपी के साथ मिल रहे हैं 50-100 के नोट
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में केमिस्ट्री की उत्तर पुस्तिक में एक छात्र ने लिखा है ‘यह मोहब्बत भी क्या चीज है, न जीने देती है और न मरने देती है. यह दुआ करो कि वो ना मिले तो मैं मर ही जाऊं.’ अपनी कॉपी में इस छात्र ने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र करने के बाद पूरी उत्तर पुस्तिका खाली छोड़ दी है.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर के प्रधानाचार्य व 2 शिक्षक नकल कराते गिरफ्तार
वहीं, एक स्टूडेंट ने इमोशनल मैसेज में लिखा, ''मेरी मां नहीं है, अगर मैं फेल हो गया तो मेरे पिता मुझे मार डालेंगे, इसलिए आप मुझे पास कर दें ताकि मैं अगली क्लास में पहुंच सकूं” छात्र ने यह लिखने के बाद माफी भी मांगी है और लिखा है कि ऐसा करने के लिए सॉरी सर.
यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2018: परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हुआ प्रश्नपत्र, एक हिरासत में
एक आसंर शीट में छात्र ने लिखा है, चिट्ठी तू जा सर के पास, सर की मर्जी पास करें या फेल.'
VIDEO: यूपी में नकल के कारोबार पर रोक
स्कूलों के ज़िला निरीक्षक मुजफ्फरनगर, मुनेश कुमार ने कहा, "हां, हमें चेकिंग के दौरान कॉपी में रखे नोट और अजीब संदेश मिल रहे हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे शिक्षक बदले में इन्हें अच्छे अंक देंगे." साथ ही उन्होंने छात्रों की इस हरकत को बहुत खराब बताया.
यह भी पढ़ें: यूपी: पहले 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, अब कॉपी के साथ मिल रहे हैं 50-100 के नोट
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : मिर्जापुर के प्रधानाचार्य व 2 शिक्षक नकल कराते गिरफ्तार
वहीं, एक स्टूडेंट ने इमोशनल मैसेज में लिखा, ''मेरी मां नहीं है, अगर मैं फेल हो गया तो मेरे पिता मुझे मार डालेंगे, इसलिए आप मुझे पास कर दें ताकि मैं अगली क्लास में पहुंच सकूं” छात्र ने यह लिखने के बाद माफी भी मांगी है और लिखा है कि ऐसा करने के लिए सॉरी सर.
यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2018: परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हुआ प्रश्नपत्र, एक हिरासत में

एक आसंर शीट में छात्र ने लिखा है, चिट्ठी तू जा सर के पास, सर की मर्जी पास करें या फेल.'

VIDEO: यूपी में नकल के कारोबार पर रोक
स्कूलों के ज़िला निरीक्षक मुजफ्फरनगर, मुनेश कुमार ने कहा, "हां, हमें चेकिंग के दौरान कॉपी में रखे नोट और अजीब संदेश मिल रहे हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे शिक्षक बदले में इन्हें अच्छे अंक देंगे." साथ ही उन्होंने छात्रों की इस हरकत को बहुत खराब बताया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP Board, Students Note In Answer Sheet