दिल्ली में रैली vs रोजगार, रामलीला मैदान रैली से पहले व्यापारी पैनिक में, सुनिए उनका दर्द

  • 26:07
  • प्रकाशित: अक्टूबर 28, 2026

दिल्ली की सड़कें एक बार फिर सियासी शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गई हैं. 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष- इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होनी है, वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर. उससे 4 दिन पहले ही बीजेपी ने काउंटर अटैक शुरू कर दिया. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, मंत्री, नेता, कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली. लेकिन इस सियासी जंग के बीच पिस रहा है दिल्ली का व्यापारी वर्ग. NDTV कैमरे पर व्यापारियों का दर्द - "जब से पता लगा रैली है टेंशन बैठ गई, पीछे भी रैली से बड़ा नुकसान हुआ था. त्योहार सिर पर हैं, ऐसे में पैनिक का माहौल है. हमारे 20 बाजारों के WhatsApp ग्रुप में पैनिक है."