विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी, आपत्ति दर्ज कराने का दिया मौका

UP Board Exam Centre List 2027: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 5 फरवरी 2027 से हो रही है, इस बार महज 20 दिन में ही परीक्षा खत्म हो जाएगी. इससे पहले अब परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी की गई है.

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी, आपत्ति दर्ज कराने का दिया मौका
UP बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शरू हो चुकी है, डेटशीट जारी होने के बाद अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी की गई है. कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी हुई है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं. इस लिस्ट में मौजूद परीक्षा केंद्र से अगर कोई छात्र या उनके अभिभावक खुश नहीं हैं तो वो वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज करवा सकते हैं. इसके लिए एक दिन का वक्त दिया गया है, इसके बाद एग्जाम सेंटर में बदलाव का किसी भी तरह का मौका नहीं दिया जाएगा. 

28 अक्टूबर तक मौका

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से पहले ही बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जा चुकी है, जिसके बाद अब बाकी तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं.  यूपी के लाखों छात्रों को 28 अक्टूबर तक एग्जाम सेंटर में किसी भी तरह के बदलाव का आवेदन करने का मौका दिया गया है. ये मौका उन छात्रों के लिए है, जो किसी भी वजह से अपने आवंटित परीक्षा केंद्र से संतुष्ट नहीं हैं. इसके लिए कारण भी बताना जरूरी है. इसके बाद ही तय किया जाएगा कि परीक्षा केंद्र में बदलाव होगा या नहीं. 

24 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत इस बार 5 फरवरी से हो रही है. विधानसभा चुनावों को देखते हुए जल्दी परीक्षाएं शुरू हो जाएंगीं और महज 19 दिन में खत्म भी हो रही हैं. 24 फरवरी को आखिरी परीक्षा होगी. इस बार परीक्षाओं में काफी कम गैप दिया गया है, जिसे लेकर छात्रों और अभिभावकों ने सवाल भी उठाए हैं. जल्दी परीक्षाएं खत्म होने के बाद बोर्ड रिजल्ट भी मार्च में ही जारी किया जा सकता है. 

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

यूपी बोर्ड के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो किसी भी जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. इसके अलावा परीक्षा के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दें, क्योंकि कठिन विषयों के बीच का गैप थोड़ा कम है. ऐसे में तैयारी पहले से होगी तो आखिर में एक या दो दिन के रिवीजन से ही काम चल जाएगा. 

यह भी पढ़ें | दिल्ली पुलिस और CAPF सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की बदली तारीख, SSC ने जारी किया नया शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam Centre List 2027, Up Exam Centre, UP Board Exam 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com