प्रतीकात्मक फोटो.
कानपुर:
कानपुर जेल से बलिया की अदालत में पेशी पर गया एक संगीन अपराधों का आरोपी कैदी ट्रेन में सिपाहियों के साथ मारपीट कर ट्रेन से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कैदी की तलाश प्रारंभ कर दी है.
जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि सितंबर 2016 में वाराणसी जेल से एक कैदी बब्लू उर्फ मिथलेश प्रशासनिक ग्राउंड पर कानपुर जेल ट्रांसफर हुआ था. वह बलिया का रहने वाला है. उस पर हत्या, अपहरण जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. 14 मार्च को वह सिपाहियों के साथ बलिया अपने एक मुकदमे की सुनवाई के लिए गया था.
कल रात वह ट्रेन से बलिया से वापस कानपुर आ रहा था. उसके साथ गए सिपाहियों ने बताया कि रात में ट्रेन में कैदी बब्लू ने सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनके कब्जे से फरार हो गया. सिपाहियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा कैदी को ढूंढने का प्रयास कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कानपुर, KANPUR, बलिया, Balia, उत्तर प्रदेश, UP, कैदी फरार, Prisoner Escaped