विज्ञापन

अमेठी में शौचालय टैंक की खुदाई में तांबे के 29 गोले मिलने से हड़कंप, कितने पुराने हो रही जांच

थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान धातु के गोले मिले हैं. सभी गोलों को कब्जे में लेकर उनकी जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये गोले किस प्रकार के हैं और कितने पुराने हैं. इनका ऐतिहासिक महत्व क्या है.

अमेठी में शौचालय टैंक की खुदाई में तांबे के 29 गोले मिलने से हड़कंप, कितने पुराने हो रही जांच
अमेठी में खुदाई के दौरान धातु के गोले मिलने से हड़कंप.
  • यूपी के अमेठी जिले में शौचालय टैंक की खुदाई के दौरान जमीन से धातु के 29 गोले मिले
  • प्रशासन ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है, गोलों के ऐतिहासिक महत्व की जांच हो रही है
  • निर्माण कार्य पर तत्काल बैरिकेडिंग कर रोक लगा दी गई है और अगले आदेश तक निर्माण कार्य बंद रहेगा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक घर निर्माण के दौरान शौचालय टैंक की खुदाई में धातु के 29 गोले मिलने से हड़कंप मच गया. ये गोले कितने पुराने हैं ये अब तक पता नहीं चल सका है. निर्माणाधीन मकान मालिक ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी. एसडीएम और नायब तहसीलदार समेत पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन के अंदर से बरामद सभी धातु के गोलों को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं बैरिकेडिंग कर अगले आदेश तक निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी. 

खुदाई के दौरान जमीन से मिले धातु के गोले

मामला अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भनौली गांव का है, मोहम्मद इकबाल के प्लांट पर सेप्टिक टैंक निर्माण के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे. इसी दौरान फावड़ा जमीन के अंदर मौजूद धातु पर जा लगा. मजदूरों को लगा कि अंदर कोई खजाना हो सकता है. मजदूरों ने जैसे-जैसे मिट्टी हटाई, तो एक-एक कर करीब तांबे के 29 गोले जमीन से निकाले गए. बरामद सभी गोले बनावट में एक ही आकार के थे. जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी जानकारी प्लॉट मालिक मोहम्मद इकबाल को दी. मोहम्मद इकबाल ने मुसाफिरखाना थाने पहुंचकर पुलिस को धातु के मिले गोलों के बारे में बताया.

Latest and Breaking News on NDTV

जमीन से 29 गोले मिलने से हड़कंप

मोहम्मद इकबाल की जानकारी पर एसडीएम समेत राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी बरामद धातु के गोलों को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही निर्माण कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग कराकर निर्माण कार्य अगले आदेशों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी है. पुरातत्व विभाग की टीम की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खुदाई के दौरान मिले तांबे के 29 गोलों का राज कितना पुराना है और इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

प्लॉट मालिक मो. इकबाल के मुताबिक, ठेकेदार की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से 29 गोले बरामद हुए हैं. पुलिस को तहरीर दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन की टीम तुरंत प्लॉट पर पहुंची. निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने तक निर्माण कार्य बंद रहेगा. थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान धातु के गोले मिले हैं. सभी गोलों को कब्जे में लेकर उनकी जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ये गोले किस प्रकार के हैं और कितने पुराने हैं. इनका ऐतिहासिक महत्व क्या है.

ये भी पढे़ं-सोयाबीन की सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Amethi News, Metal Sphere, House Construction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com