विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में लगवाएंगे भगवान राम की 108 मीटर ऊंची प्रतिमा

भगवान राम का राजा का स्वरूप मूर्ति में दिखाया जाएगा, इसमें भी वे कंधे पर धनुष लिए होंगे

योगी आदित्यनाथ अयोध्या में लगवाएंगे भगवान राम की 108 मीटर ऊंची प्रतिमा
अयोध्या में भगवान राम की 108 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी.
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार को ही दिया जिम्मा
  • भगवान राम की मूर्ति का पेडस्टल 5 एकड़ में फैला होगा
  • पेडस्टल के अंदर म्यूज़ियम, आर्ट गैलरी, थिएटर, वगैरह होंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज़ पर अयोध्या में 108 मीटर ऊंची ब्रॉन्ज़ की भगवान राम की मूर्ति लगवाएंगे. भगवान राम का राजा का स्वरूप मूर्ति में दिखाया जाएगा. इसमें भी वे कंधे पर धनुष लिए होंगे.

भगवान राम की मूर्ति भी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार ही बनाएंगे. सूत्रों के मुताबिक़ मूर्ति भगवान राम की मूर्ति का एक मॉडल राम सुतार ने सीएम योगी को दिखाया है जिसे उन्होंने मंज़ूरी दे दी है. योगी चाहते हैं कि भगवान राम की मूर्ति पर एक कॅनपी भी लगाई जाए.

VIDEO : सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा

इस मूर्ति का पेडस्टल 5 एकड़ में फैला होगा. इस पेडस्टल के अंदर म्यूज़ियम, आर्ट गैलरी, थिएटर, वगैरह होंगे. साथ ही इसके अंदर लिफ्ट भी होगी. मूर्ति के लिए 10 हेक्टेयर ज़मीन सरकार अधिगृहीत करेगी. लेकिन यह जनता के चंदे से बनेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com