बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- विधायक के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज
- SIT की शुरुआती रिपोर्ट के बाद कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ FIR का फ़ैसला
- मामले की जांच CBI से कराने का फ़ैसला लिया गया है
नई दिल्ली:
उन्नाव गैंग रेप केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 366 (अपहरण कर शादी के लिए दवाब डालना), 376 (बलात्कार), 506(धमकाना) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. SIT की शुरुआती रिपोर्ट के बाद कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ FIR का फ़ैसला लिया गया है. इसके साथ ही मामले की जांच CBI से कराने का फ़ैसला लिया गया है.
उन्नाव रेप केस: आधी रात को आरोपी BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मीडिया के सामने आये, नहीं किया सरेंडर
इसके अलावा उन्नाव ज़िला अस्पताल के CMS और EMO यानी इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को भी सस्पेंड कर दिया गया है. ठीक से इलाज नहीं करने के आरोप में तीन डॉक्टरों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी. सफीपुर के सीओ को भी सस्पेंड करने का फ़ैसला किया गया है.
BJP MLA सुरेंद्र सिंह का बेतुका बयान, बोले- 3 बच्चों की मां से कोई रेप नहीं करता
बुधवार रात बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर लखनऊ में एसएसपी ऑफिस अपने कई समर्थकों के साथ गाड़ियों के पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे. उनके समर्थकों का कहना था कि वो सरेंडर करने पहुंचेंगे, लेकिन विधायक कुलदीप सेंगर ने कहा कि मीडिया जहां बोलेगी वहां आऊंगा. उसके बाद वो समर्थकों के साथ वो वापस लौट गए. विधायक करीब 40 गाड़ियों के साथ आए थे और साफ है उन्होंने SSP ऑफिस के बाहर शक्ति प्रदर्शन किया.
उन्नाव मामले पर इलाहाबाद हाइकोर्ट ने ख़ुद संज्ञान लिया है और आज हाइकोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा. हाइकोर्ट ने इस मामले में एमिक्स क्यूरी भी नियुक्त किया है. वहीं सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अगले हफ़्ते सुनवाई करेगा. वहीं आरोपी विधायक की पत्नी ने कहा है कि लड़की झूठ बोल रही है. कोई बलात्कार नहीं हुआ है. मेरे पति निर्दोष हैं. दोनों का नार्को टेस्ट करा लिया जाए, जिससे सच सामने आ जाएगा.
VIDEO: उन्नाव गैंगरेप केस में बीजेपी MLA का सरेंडर 'ड्रामा'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Unnao Rape Case, BJP MLA, Kuldeep Singh Sanger