विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2019

उन्नाव मामला: CBI की पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह...

उन्नाव रेप पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर ने सीबीआई से कहा कि भारी बारिश के कारण 28 जुलाई को ट्रक फिसल गया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. 

उन्नाव मामला: CBI की पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे की वजह...
इसी ट्रक ने उन्नाव रेप पीड़िता की कार को मारी थी टक्कर. (फाइल फोटो)
लखनऊ :

उन्नाव रेप पीड़िता और उसका वकील गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. उधर, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सोमवार से दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ सुनवाई भी शुरू होगी. रविवार देर शाम कुलदीप सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को यूपी के सीतापुर जेल से दिल्ली भेजा गया. ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि कुलदीप सेंगर को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा. इस बीच रेप पीड़िता की कार को टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर ने सीबीआई से कहा कि भारी बारिश के कारण 28 जुलाई को ट्रक फिसल गया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. 

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के मालिक ने क्या झूठ बोला है?

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि घटना वाले दिन वह रायबरेली में रेत उतारने के बाद वापस आ रहा था, तभी उसने एक कार को उल्टी दिशा से आते हुए देखा. उसने कहा कि वह 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक चला रहा था. उसने कहा कि उसने ब्रेक मारने की कोशिश की, लेकिन ट्रक फिसल गया और उसका आगे का हिस्सा बाई ओर मुड़ गया, जबकि उसका पीछे का हिस्सा दाई ओर मुड़ गया और कार से जा टकराया.

यह भी पढ़ें: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत अब भी नाजुक, अब निमोनिया ने बढ़ाई परेशानी

ट्रक ड्राइवर ने यह भी कहा कि उसका उन्नाव रेप मामले से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है और वह इसमें शामिल किसी को भी नहीं जानता है. उसने सीबीआई से कहा कि वह शराब नहीं पीता है, लेकिन तंबाकू खाता है. उसने यह भी कहा कि वह फतेहपुर का रहने वाला है और पिछले चार सालों से ट्रक चला रहा है.

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस : 'विधायक जेल के अंदर से फोन कर कहते हैं जिंदा रहना चाहते हो तो बयान बदल दो'

बता दें कि कार दुर्घटना में उन्नाव रेप पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई. पीड़िता की हालत तभी से गंभीर बनी हुई है और लखनऊ के अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है. 19 वर्षीय पीड़िता पिछले छह दिनों से वेंटिलेटर पर है और उसे निमोनिया हो गया है.

VIDEO: सीबीआई ने कुलदीप सेंगर के ठिकानों पर की छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Case, Unnao, Unnao News, Kuldeep Singh Sengar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com