विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2018

कौन हैं कुलदीप सिंह सेंगर जिन पर लगा है रेप का आरोप, 5 बातें

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि उन्नाव प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी.

कौन हैं कुलदीप सिंह सेंगर जिन पर लगा है रेप का आरोप, 5 बातें
कुलदीप सिंह सेंगर की फाइल फोटो
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि उन्नाव प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी. पुलिस ने आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ उन्नाव में केस दर्ज कर लिया है लेकिन उनकी गिरफ्तारी का फैसला सीबीआई करेगी. प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सीबीआई को जांच सौंपने का पत्र गुरुवार को भेज दिया जाएगा. सीबीआई के जांच अपने हाथ में लेने तक स्थानीय पुलिस जांच जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि आरोपी बीजेपी विधायक सेंगर की गिरफ्तारी के बारे में फैसला भी सीबीआई जांच के बाद मामले के गुण दोष के आधार पर करेगी. पढ़ें कौन है कुलदीप सिंह सेंगर....

उन्नाव रेप केस पर यूपी पुलिस ने कहा- विधायक आरोपी हैं, दोषी नहीं, अभी गिरफ्तारी नहीं

1- कुलदीप सिंह सेंगर लगातार चार बार से विधायक है और कभी चुनाव नहीं हारे. इतना ही नहीं तीन बार उनका निर्वाचन क्षेत्र अलग-अलग रहा है. 

2- कुलदीप सिंह सेंगर ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की और 2002 का चुनाव कांग्रेस की टिकट पर उन्‍नाव से लड़ा और जीते. इसके बाद वह कांग्रेस का साथ छोड़कर 2007 में बीएसपी की टिकट पर बांगरमऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते भी लेकिन इसके बाद उनकी मायावती से ज्‍यादा नहीं बनी और उन्‍होंने पार्टी छोड़ दी. 

3-हाथी का साथ छोड़कर वह साइकिल पर सवार हुए. उन्‍होंने 2012 का विधानसभा चुनाव सपा की टिकट पर लड़ा. मुलायम ने उन्‍हें भंगवत नगर सीट से टिकट दी और उन्‍होंने जीत हासिल की. इसके बाद वो हवा का रुख समझ गए और उन्‍होंने सपा साथ छोड़ दिया और इस बार बीजेपी का दामन थामा.

उन्‍नाव रेप केस: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI करेगी जांच

4- यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव बीजेपी से लड़ा. बीजेपी ने कुलदीप सिंह सेंगर को बांगरमऊ से टिकट दे दिया और उन्‍होंने विधानसभा चुनाव में चौथी बार जीत हासिल की. 

5- कुलदीप सिंह सेंगर ने 2007 में चुनावी घोषणा पत्र में संपत्ति 36 लाख बताई थी और 2012 में उनकी संपत्ति एक करोड़ 27 लाख की हो गई थी. वहीं 2017 के चुनावी घोषणा पत्र के मुताबिक, उनकी संपत्ति 2 करोड़ 14 लाख तक पहुंच गई. 

VIDEO: उन्नाव रेप केस में आरोपी विधायक को गिरफ्तार नहीं करेगी पुलिस
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnao Rape Case, BJP MLA, Kuldeep Singh Sengar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com