विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2019

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- पाकिस्तान को जवाब देने से मुंह चुराती थी UPA सरकार, पर मोदी सरकार में ऐसा नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में अपने लोगों को पिटवाने के बाद गंभीर परिणाम का खतरा बताकर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता था कि हम दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं लेकिन अब मोदी सरकार के जमाने में ऐसा नहीं है.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- पाकिस्तान को जवाब देने से मुंह चुराती थी UPA सरकार, पर मोदी सरकार में ऐसा नहीं
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी. (फाइल तस्वीर)
  • केंद्रीय मंत्री का यूपीए सरकार पर निशाना
  • कहा- वे पाक को जवाब देने से मुंह चुराते थे
  • 'मोदी सरकार में ऐसा नहीं होता'
लखनऊ:

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर पाकिस्तान (Pakistan) को जवाब देने से मुंह चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) ने इस सिलसिले को बदला है. पुरी ने रविवार रात लेखिका सुमन देवी की पुस्तक 'अन्तरप्रवाह' का विमोचन करने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की सुरक्षित वतन वापसी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार (UPA) के कार्यकाल में अपने लोगों को पिटवाने के बाद गंभीर परिणाम का खतरा बताकर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता था कि हम दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं लेकिन अब मोदी सरकार के जमाने में ऐसा नहीं है. हमने पुलवामा हमले के जवाब के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया.

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी भी मौजूद रहे.     इसके पहले कानपुर में मीडिया से बातचीत में पुरी ने कहा कि जो लोग वायुसेना से पाकिस्तान में हमला किए जाने के सबूत मांग रहे हैं वे देशद्रोही हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद मान रहा है कि उसके यहां एयर स्ट्राइक हुई थी. किसी व्यक्ति या दल की भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुश्मनी हो सकती है लेकिन देश से नहीं होनी चाहिए. देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए. 

गिरिराज सिंह पहले बोले- जो PM मोदी की संकल्प रैली में नहीं आएगा वो 'देशद्रोही', फिर खुद हो गए नदारद

साथ ही पुरी ने कहा की वायु सेना के जांबाज अभिनंदन ने वर्ष 1960 में बने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के विमान को मार गिराया. यह कोई मामूली बात नहीं है. पाकिस्तान ने अभिनंदन को यूं ही नहीं छोड़ा बल्कि जेनेवा संधि के तहत ऐसा किया गया.

PM मोदी के 'मेड इन अमेठी' पर राहुल का पलटवार- आपको शर्म नहीं आती, 2010 में मैंने किया था ऑर्डनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हमला किया था. इसमें भारी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट्स आई थीं. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान वायुसेना ने भारतीय सीमा पार करके यहां बम गिराए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए खदेड़ दिया. लेकिन एक पाकिस्तानी विमान के साथ लड़ाई में वह सीमा पार चले गए, जहां उनका विमान पाक सेना का निशाना बन गया. इसके बाद वह भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पाकिस्तान ने बाद में अभिनंदन को रिहा करके भारत के हवाले कर दिया.

(इनपुट- भाषा)

बालाकोट IAF सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी हुए ढेर? अमित शाह ने बताया आंकड़ा 

VIDEO- IAF की सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे?

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardeep Singh Puri, UPA Govt, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com