27 के यूपी चुनाव में अब वक्त कम रह गया है. ऐसे में पक्ष और विपक्ष अभी से एक दूसरे पर हमलावर हैं. सिर्फ जुबानी जंग ही नहीं छिड़ी है, अब ये सियासी लड़ाई AI तक पहुंच गई है.अब समाजवादी पार्टी ने AI वीडियो के जरिए बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के इस AI वीडियो से लगता है चुनावी रंग अभी से चढ़ने लगा है और AI वीडियो से ये भी साफ दिख रहा है कि अखिलेश इस चुनाव में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को जोर शोर से उठाने वाले हैं.अखिलेश के इस प्रहार पर एनडीए ने पलटवार किया है.
सुभासपा सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर कहते हैं कि 10 साल से नाच देख नहीं पा रहे हैं जो मुंबई से फ़िल्मी सितारों को लाकर नचाते थे, अब वे देख नहीं पा रहे हैं। तो सोच रहे हैं बेचारे कि क्या करें? तो कभी बौनों को नचाकर संतोष कर रहे हैं, तो कभी एआई वारा बनाए गए वीडियो चलाकर उसे देखकर संतोष कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अब उनके मन में साधु-संतों की छवि केवल चिलम पीते हुए है? मुझे लगता है इसका जवाब 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता देगी क्योंकि यह केवल योगी आदित्यनाथ का अपमान नहीं है, बल्कि इस तरह से संतों का भी अपमान है. इससे पहले बीजेपी ने भी समाजवादी पार्टी पर AI वीडियो के जरिए बड़ा प्रहार किया था, अब उसी हथियार का इस्तेमाल समजावादी पार्टी ने किया है.
वैसे समाजवादी पार्टी का तो एक पोस्टर भी विवादों में आ चुका है. राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर बीजेपी पर हमला करना था, लेकिन जिस तरह से भगवान राम की तस्वीर का इस्तेमाल किया, उसे लेकर नाया संग्राम छिड़ गया. सपा के उस पोस्टर में भगवान राम की तस्वीर के साथ एक टेक्सट लिखा था- लुटेरों और उनके सहयोगियों का जो तन, मन, धन, वाणी, कर्म आचार विचार या किसी भी रूप में साथ देने वालों को महाश्राप देता हूं जिनका महाविनाश निश्चित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं