विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2017

2019 तक पूरा हो जाएगा उत्तर प्रदेश में 'राम राज्य' का सपना: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या में आज ऐतिहासिक दीपावली का आयोजन किया गया. इस मौके पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

2019 तक पूरा हो जाएगा उत्तर प्रदेश में 'राम राज्य' का सपना: योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में राम आगमन पर दीपोत्सव के आयोजन पर लोगों को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
  • अयोध्या में मनाई जा रही है ऐतिहासिक और भव्य दीपावली
  • भगवान राम का हेलीकॉप्टर से हुआ आगमन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
  • सरयू के तटों पर जलाए गए 2 लाख से अधिक मिट्टी के दीये
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या हमेशा नकारात्मक चर्चा का केंद्र रही है. यह कार्यक्रम नकारात्मक चर्चा को सकारात्मक की ओर ले जाने का एक कदम है. उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास चार चरणों में पूरा किया जाएगा. दीपावली पर यह पहले चरण का आयोजन है. इस मौके पर 135 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को दुनिया के पर्यटन का हब बनाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है. अयोध्या पुराना वैभव प्राप्त करे, इस ओर कार्य किए जा रहे हैं. योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से हर किसी की अपनी छत और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना को साकार करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं. 

पढ़ें: अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली, हेलीकॉप्टर से आई राम की सवारी, सीएम योगी ने उतारी आरती

उन्होंने कहा कि जिसके पास अपना घर हो, घर में रोशनी हो, हर हाथ को काम हो, यही राम राज्य है. और राम राज्य का यह सपना उत्तर प्रदेश में 2019 तक पूरा हो जाएगा. 
ayodhya
सरयू के तट पर दीपदान करते अयोध्यावासी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या और अन्य पर्यटक स्थलों के विकास के लिए यूपी सरकार पूरी तरह प्रयासरत है. नदियों की संस्कृति और उनके जीवन को बचाने के लिए नदियों की आरती का कार्यक्रम शुरू किया है. 
 
ayodhya

इस मौके पर सरयू नदी के तटों पर दो लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशनी की गई. बताया जा रहा है कि अयोध्या में  इस तरह का भव्य आयोजन अपनेआप में एक रिकॉर्ड है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com