विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

योगी सरकार की ओर से जारी साल 2018 के लिए कलैंडर में मिली ताजमहल को जगह

यह कैलेंडर साल 2018 के लिए जारी किया गया है. इसमें जुलाई के महीने वाले पेज पर ताजमहल को जगह दी गई है साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी की भी तस्वीर है.

योगी सरकार की ओर से जारी साल 2018 के लिए कलैंडर में मिली ताजमहल को जगह
यूपी सरकार की ओर से जारी कैलेंडर में ताजमहल को जगह दी गई है.
  • जुलाई के पेज पर ताजमहल को जगह
  • ताजमहल पर विवाद के बाद डैमेज कंट्रोल
  • इमामबाड़ों हुए कैलेंडर से गायब
लखनऊ:

ताजमहल   पर उठे बवाल के बाद उत्तर प्रदेश सरकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है. यूपी सरकार की ओर से अब एक कैलेंडर जारी किया गया है जिसमें ताजमहल को प्रमुखता से जगह दी गई. यह कैलेंडर साल 2018 के लिए जारी किया गया है. इसमें जुलाई के महीने वाले पेज पर ताजमहल को जगह दी गई है, साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी की भी तस्वीर है. गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से एक बुकलेट जारी की गई, जिसमें ताजमहल को नहीं जगह नहीं मिली थी. इसके बाद इस पर विवाद शुरू हो गया तभी सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने भी इसको लेकर विवादित बयान दे दिया. इसके बाद बीजेपी इस मामले को लेकर बैकफुट पर नजर आई. 17वीं में बनाई गई इस खूबसूरत इमारत को युनेस्को में भी जगह दी गई है. पिछले 12 महीने में 69 लाख देसी-विदेशी सैलानी इसे देखने आए हैं और राज्य सरकार को 27 करोड़ का राजस्व मिला है. 

ताजमहल पर गुस्साये आजम खान बोले- राष्ट्रपति भवन भी गिरा दो, CM योगी ने यूं संभाली बात

यूपी सरकार की ओर जारी किए इस बार के कैलेंडर में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा जैसी इमारतों को जगह नहीं मिली है. इससे पहले के कैलेंडरों में इन इमारतों को प्रमुखता से जगह दी जाती रही है. ल


जनवरी के पेज पर संगमsangam


फरवरी के पेज पर अयोध्या की राम की पैडsangam


मार्च के पेज पर मथुरा के बरसाने की होली
ayodhya
अप्रैल के पेज पर पीलीभीत का नानकमत्था साहिब
gurdwara
मई के पेज पर ललितपुर के देवगढ़ के जैन मंदिर
jain temple
जून के पेज पर सारनाथ का स्तूप
sarnath
जुलाई के पेज पर ताजमहल
tajmahal
अगस्त के पेज पर झांसी का किला
jhansi
सितंबर के पेज पर कृष्ण का जन्मस्थान
krishna janmsthan
अक्टूबर के पेज पर विंध्याचल मंदिर
vidhyachal
नवंबर के पेज पर काशी का विश्वनाथ मंदिर
kashi
दिसंबर के पेज पर गोरखपुर का गोरक्षनाथ मंदिर
gorakhdham
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taj Mahal Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com