विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद चार दिन की एटीएस हिरासत में भेजा गया

मंगलवार को एटीएस के स्पेशल कोर्ट में जैद को पेश किया गया था, जहां से उसे चार दिन की हिरासत में भेज दिया गया. 

संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद चार दिन की एटीएस हिरासत में भेजा गया
संदिग्ध आईएस आतंकी अबू जैद.
  • मुंबई से रविवार को हुई थी अबू जैद की गिरफ्तारी
  • यूपी एटीएस ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा था अबू जैद को
  • एटीएस की विशेष कोर्ट ने भेजा चार दिन की हिरासत में
लखनऊ: मुंबई से गिरफ्तार संदिग्ध ISIS आतंकी अबू जैद को चार दिन की एटीएस हिरासत में भेजा गया है. मंगलवार को एटीएस के स्पेशल कोर्ट में उसे पेश किया गया था, जहां से उसे चार दिन की एटीएस हिरासत में भेज दिया गया. 

यह भी पढ़ें : यूपी एटीएस ने ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया

यूपी एटीएस ने आतंकी संगठन संदिग्ध आतंकी अबू जैद को मुंबई एयरपोर्ट से रविवार (5नवंबर) को गिरफ्तार किया था. वह कथित रूप दुबई से भारत में ISIS का नेटवर्क चला रहा था. अप्रैल, 2017 में भी यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था. यह गिरोह इंटरनेट पर एक ऐप के जरिये बातचीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था.

यह भी पढ़ें : NIA ने आईएस के संदिग्ध आतंकी शकुल हमीद को चेन्नई से गिरफ्तार किया

यूपी एटीएस के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच में अबू जैद का नाम सामने आया था. मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ जिले का अबू जैद सऊदी अरब में रह रहा था और भारत स्थित अपने गुर्गों को आतंकी घटनाओं के लिए उकसाने का काम कर रहा था. पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन से इसके बारे में पुख्ता सबूत भी मिले थे. इसके बाद उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था.

VIDEO :  सैफुल्ला का IS से नहीं था सीधा संबंध - यूपी पुलिस


जैद का ग्रुप यूपी तथा बिहार में और लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में जुटा हुआ था. सऊदी अरब से लौटने पर शनिवार को उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. इसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा रहा है और लखनऊ लाया जाएगा. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Zaid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com