विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

यूपी: भूसे की रखवाली करने खेत गया था बुजुर्ग किसान, कुत्तों ने नोच कर मार डाला

राधेश्याम जंगल में अपने खेत पर पड़े भूसे की रखवाली करने गया था. देर शाम तक उसके वापस घर नहीं आने पर परिजन तलाश के लिए खेत पर गये. वहां उन्हें देखा कि राधेश्याम को कुत्ते नोंच रहे थे और वह बुरी तरह घायल था.

यूपी: भूसे की रखवाली करने खेत गया था बुजुर्ग किसान, कुत्तों ने नोच कर मार डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर.
बिजनौर:

कुत्तों के झुंड ने खेत पर भूसे की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान को नोच कर मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में थाना शहर कोतवाली के गांव मुकीमपुर धर्मसी में सोमवार को 75 वर्षीय राधेश्याम जंगल में अपने खेत पर पड़े भूसे की रखवाली करने गया था. देर शाम तक उसके वापस घर नहीं आने पर परिजन तलाश के लिए खेत पर गये. वहां उन्हें देखा कि राधेश्याम को कुत्ते नोंच रहे थे और वह बुरी तरह घायल था. किसी तरह कुत्तों को वहां से खदेड़ कर परिजन राधेश्याम को अस्पताल ले गए. वहां उसकी मौत हो गयी. 

थाना प्रभारी रामसेवक के अनुसार, गांव वालों ने बताया कि घटनास्थल के पास गांव वाले मृत पशुओं के अवशेष डालते हैं जिसकी वजह से अक्सर वहां आवारा कुत्ते पहुंच जाते हैं.

मालिक को कोबरा से बचाने के लिए टूट पड़े चार कुत्ते, खुद मरकर बचाई जान

वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर से दूसरी खबर है कि यहां के बिहारी गांव में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार के रूप में पहचान किए गये युवक को अपराध करने में कथित तौर पर उसकी दो बहनों ने मदद की. पुलिस ने बताया, ‘जिस समय घटना हुई उस समय लड़की अपने घर में थी और उसे चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है.' 

लड़की के परिवार की ओर से दायर एक शिकायत के मुताबिक, अंकित अपनी बहनों के साथ उसके घर गया था और पीड़िता के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने से पहले नशीला पदार्थ मिला हुआ ‘प्रसाद' उसे खाने के लिए दिया. 

मरने से पहले कुत्ते ने 30 लोगों की जान बचाने में ऐसे की मदद, आग लगने पर किया था अलर्ट

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Bijnor, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com