विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2024

लाशों के बीच महिला के साथ करने लगा अश्लील काम; वीडियो वायरल होने पर नोएडा में मचा हड़कंप

Noida Post Mortem House Video नोएडा के पोट्मार्टम हाउस में एक कर्मचारी ने लाशों के बीच एक महिला से शारीरिक संबंध बनाए. जानें कहां और कैसे हुआ यह...

लाशों के बीच महिला के साथ करने लगा अश्लील काम; वीडियो वायरल होने पर नोएडा में मचा हड़कंप
नोएडा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Noida obscene acts among dead bodies : किसी भी शव या लाश को देखकर जाति और धर्म से परे हर इंसान उसे सम्मान देता है. लोग बातें नहीं करते, खाना-पीना नहीं खाते. मगर नोएडा में कुछ ऐसा हुआ कि सिर शर्म से झुक गया. नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी की लाशों के बीच एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो देखकर किसी भी इंसान का सिर शर्म से झुक जाएगा.

क्या कार्रवाई हुई?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भनक जब डीएम मनीष वर्मा को पड़ी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. डीएम से फटकार खाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थाना सेक्टर-126 में इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई. इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और इस घृणित काम में शामिल शेर सिंह, परविंदर और निजी एंबुलेंस चालक भानु प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीएमओ ने अवनी परिधि एजेंसी के कर्मचारी शेर सिंह की सेवाएं भी समाप्त कर दी हैं .

सीएमओ ने क्या कहा?

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो में शामिल कर्मचारियों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. डिप्टी सीएमओ डॉक्टर आरपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जैस लाल और फॉरेंसिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉक्टर ऋषभ कुमार की 3 सदस्य कमेटी बनाई गई है. मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है. कोतवाली 126 पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Obscene Acts Among Dead Bodies, Noida Post Mortem House Case, Obscene Acts With The Woman, Noida Viral Video, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com