प्रतीकात्मक फोटो.
- बीवी की जीत का जश्न मना रहे थे सपा नेता हाजी शाहिद अब्बासी
- तीन बार सपा के टिकट पर पार्षद रह चुके हैं शाहिद अब्बासी
- महिलाओं के लिए आरक्षित पर उनकी पत्नी नाजरीन ने लड़ा था चुनाव
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेरठ:
समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित पार्षद के पति को जीत की मिठाई खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आशंका जताई गई है कि उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई है. फिलहाल, पार्षद के पति की हालत खतरे के बाहर बताई गई है.
यह भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : सीएम योगी के नेतृत्व में जबर्दस्त जीत के ये हैं 5 कारण
जिला पुलिस प्रवक्ता ने तहरीर के आधार पर बताया कि हाजी शाहिद अब्बासी तीन बार सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके थे. इस बार उनका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी नाजरीन चुनाव जीती थी. जीतने के बाद शनिवार रात हाजी शाहिद अब्बासी अपने वार्ड में लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए घूम रहे थे. इसी दौरान किसी ने उन्हें मिठाई खिलाई. उन्होंने बताया कि मिठाई खाने के बाद अब्बासी को उल्टियां होने लगीं. आशंका जताई गई है कि मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया.
VIDEO : हर्षिता के जीजा दिनेश ने रची थी मौत की साजिश: एसपी
तबियत बिगड़ता देख उन्हें तत्काल नजदीकी निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग या फिर जहर का है. घटना के संबंध में पूर्व पार्षद हाजी शाहिद अब्बासी के भाई मोहम्मद आबिद ने पुलिस में तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.