विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2019

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने लालबहादुर शास्त्री का अपमान किया

स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने लालबहादुर शास्त्री का अपमान किया
स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना
  • प्रियंका गांधी पर स्मृति ईरानी ने किया हमला
  • कहा- लालबहादुर शास्त्री का किया अपमान
  • यूपी के दौरे पर हैं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर लालबहादुर शास्त्री का अपमान करने का आरोप लगाया है. स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने गले की माला उतारने के बाद हाथ में लेती हैं और फिर वही माला पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर डाल देती हैं. स्मृति ईरानी (Smiriti Irani) ने हिन्दी में किए गए अपने ट्वीट में इस घटना को शास्त्री जी का अपमान बताया. ईरानी ने एक महिला के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के असली संस्कार को दिखाता है.

जनता के सवालों से बचने के लिए चुनाव प्रचार करने अमेठी नहीं जा रही हैं प्रियंका : स्मृति ईरानी

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी के दौरे पर हैं. इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में जाकर अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिल रही हैं. गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्मृति ईरानी न प्रियंका गांधी या कांग्रेस पर हमला बोला हो. इससे पहले उन्होंने स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा संभाला था. एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि 70 सालों में संस्थागत भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन रही है. लेकिन पिछले 24 घंटों में समाचार माध्यमों से जो तथ्य आए हैं वो दर्शाते हैं कि कैसे गांधी-वाड्रा परिवार ने पारिवारिक भ्रष्टाचार को परिभाषित किया. स्मृति ईरानी ने कहा था कि ये राहुल गांधी ही है जो रॉबर्ट वाड्रा के पीछे छिप रहे हैं. साले साहब खुद जनता को बताएं कि रक्षा सौदों में उनकी इतनी रूचि क्यों हैं. वो बताएं कि क्या देश की सुरक्षा को चंद रुपयों के लिए, जमीन के टुकड़े, राहुल गांधी ने क्या शहीद करने का प्रयास किया. 

लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी की अमेठी में जब स्मृति ईरानी ने सबको चौंका दिया था

स्मृति ईरानी ने कहा था कि एक समाचार सूत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि एच एल पाहवा नाम के एक शख्स के यहां राहुल गांधी के साथ लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं. उन्होंने कहा था कि जमीन की खरीददारी से संबंधित इन दस्तावेजों से ये बात सामने आई कि एच एल पाहवा के साथ राहुल गांधी के आर्थिक संबंध हैं. उन्होंने बताया था कि एच एल पाहवा के यहां हुई रेड में चौकाने वाली बात ये है कि उनके पास जमीन की खरीद फरोख्त के लिए पैसे नहीं थे. राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के लिए जमीन खरीदने के लिए सी सी थंपी ने 50 करोड़ से ज्यादा रुपये दिये थे. स्मृति ईरानी के अनुसार यूपीए सरकार में रक्षा से संबंधित सौदे और पेट्रोलियम संबंधित सौदे में संजय भंडारी और सी सी थंपी के तार जुड़े हैं. इन सौदों की जांच में पता लगता है जीजा जी के साथ साले साहब भी पारिवारिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं. 

Video:हिंदुत्व के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कुछ यूं साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smiriti Irani, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com