विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2023

स्मृति ईरानी ने दिया खिचड़ी भोज, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने नव निर्मित आवास पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया. इस भोज में भाजपा नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के लोग भी शामिल हुए. लोकसभा में अमेठी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में अपना आवास बनाया है.

स्मृति ईरानी ने दिया खिचड़ी भोज, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी शामिल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अपने नव निर्मित आवास पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया. इस भोज में भाजपा नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के लोग भी शामिल हुए. लोकसभा में अमेठी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं स्मृति ईरानी ने क्षेत्र में अपना आवास बनाया है. उनका यह आवास गौरीगंज के निकट मेदन मवई गांव में है, जहां पर आज उन्होंने खिचड़ी भोज का आयोजन किया. अपने इस कार्यक्रम में स्मृति ईरानी अपने पति जुबिन ईरानी के साथ मौजूद रही.

स्मृति द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस कार्यक्रम में गैर भाजपा नेता भी नजर आए. अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक और जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी प्रजापति, विधान परिषद सदस्य तथा जनसत्ता पार्टी के नेता अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, समाजवादी पार्टी के नेता शिवप्रताप यादव भी खिचड़ी भोज में शामिल हुए.

सपा विधायक महराजी प्रजापति से मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'सांसद के द्वारा हमको खिचड़ी भोज में आमंत्रित किया गया था और हम लोग उसी में आए हैं. सांसद ने हालचाल पूछा और बात हुई.”

पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी ओर से आयोजित यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं है, यह निजी कार्यक्रम है, अमेठी परिवार के लोग, सम्मानित जन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी आए. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अमेठी की सांस्कृतिक धारा का परिचय दिखा है. स्मृति ने एक सवाल के जवाब में कहा, “आज मैं किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दूंगी, इसके लिए अगली बार बात करुंगी.”

ये भी पढ़ें:-

पीएम मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई
"ये सुप्रीम कोर्ट के समय की बर्बादी"; बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले के कोर्ट में पहुंचने पर बोले कानून मंत्री

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Smriti Iran, Khichdi Bhoj, Smriti Irani Khichdi Bhoj, Khichdi Bhoj At The Residence Of Smriti Irani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com