विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

सेक्स रैकेट की सूचना पाकर छापा मारने गए दारोगा पर ही लगा छेड़छाड़ का आरोप

उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं के सुरक्षा के लाख दावे करती हो, मगर अबकी बार खुद पुलिस पर ही महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है.

सेक्स रैकेट की सूचना पाकर छापा मारने गए दारोगा पर ही लगा छेड़छाड़ का आरोप
प्रतीकात्मक इमेज
  • दारोगा पर ही लगा छेड़छाड़ का आरोप
  • सेक्स रैकेट की सूचना पाकर छापा मारने गए थे दारोगा
  • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की घटना
बुलंदशहर:

उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं के सुरक्षा के लाख दावे करती हो, मगर अबकी बार खुद पुलिस पर ही महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. ताजा मामला बुलंदशहर के थाना पहासू कस्बे का है, जहां देर रात दबिश के लिए गए दरोगा ने अकेला देख महिला को देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. महिला के विरोध के बाद दरोगा जी घर से चले गए उसके बाद महिला ने आपबीती अपने परिवार को बताई और महिला पुलिस दरोगा खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली की हालत नाजुक, कोविंद, शाह और योगी एम्स पहुंचे : सूत्र

बुलंदशहर के थाना पहासू कस्बे में रात डायल 100 पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ले में देह व्यापार चल रहा है. उसी की सूचना पर दारोगा और सिपाही दबिश देने पहुंच गए. दबिश के दौरान घर में अकेली महिला को देख उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि रात को 12:00 बजे अकेले दारोगा जी बिना महिला पुलिस लेकर दबिश देने गए थे उधर महिला ने उसका विरोध किया तो दरोगा जी वहां से खिसक लिए. 

घाटी में 50 हजार लैंडलाइन सेवाएं बहाल, 2जी मोबाइल नेटवर्क भी शुरू, पढ़ें 10 बड़ी बातें...

बताया जा रहा है के दारोगा जी ने शराब भी पी रखी थी. फिलहाल, पीड़ित ने दरोगा खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है. उधर, इस मामले को एसएसपी बुलंदशहर ने गंभीरता देखते हुए तत्काल जांच सीओ को सौंप दी है और एसएसपी ने बताया है कि दबिश के लिए चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह गए थे, मगर वहां खींचातानी तो हुई थी, छेड़छाड़ की घटना नहीं हुई है. 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जेल में रखने का आदेश, 200 करोड़ का किया था घोटाला

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार ने कहा, "दारोगा दबिश के दौरान महिला पुलिस लेकर नहीं गए थे. इसी की लापरवाही के चलते उन को लाइन हाजिर कर दिया गया है. सीओ शिकारपुर इसकी जांच कर रहे हैं जांच में जो भी होगा कार्रवाई की जाएगी."

VIDEO: व्यापारी ने खुद को गोली मारने से पहले पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाया​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cops Molested Woman, Bulandshahr, Crime In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com