- कोर्ट ने दिए सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश
- जोड़े ने वीडियो जारी कर मांगी थी सुरक्षा
- बरेली के विधायक की बेटी हैं साक्षी
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा (Rajesh Misra) उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी शादी को वैध करार दिया है. इसके साथ ही उस जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस को आदेश दिया है. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से BJP के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उसके पति अजितेश कुमार के वकील ने बताया, "हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. सिर्फ अजितेश के साथ मारपीट की गई. अभी नहीं पता, वे लोग कौन थे. लेकिन इससे यह साबित होता है कि उनकी जान को खतरा है, जिसकी वजह से वे सुरक्षा मांग रहे हैं."
Allahabad High Court gives directions to police for protection of Sakshi & Ajitesh; their lawyer says, "Only Ajitesh was beaten up. It's not known who were these people. But it proves that there is indeed a threat to their life for which they were seeking protection" pic.twitter.com/1ucA2GeIrr
— ANI UP (@ANINewsUP) July 15, 2019
उनके अंतरजातीय विवाह के बाद से ही एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. साक्षी ब्राह्मण परिवार हैं, जबकि उनके पति अजितेश कुमार दलित परिवार से आते हैं. 3 जुलाई से साक्षी और उनके पति घरवालों से छुपकर भाग रहे हैं. दंपति शुक्रवार को एक समाचार चैनल पर आए और बरेली से भाजपा के विधायक व साक्षी के पिता राजेश मिश्रा पर आरोप लगाया कि वह जाति कारणों से विवाह के खिलाफ हैं. दंपति और अजितेश के पिता हरीश कुमार ने आरोप लगाया है कि एसएसपी बरेली मुनिराज जी ने रक्षा और सुरक्षा के लिए उनके कॉल का जवाब देने से इनकार कर दिया. हालांकि, मामला सुर्खियों में आने के बाद, एसएसपी ने अब कहा है कि दंपति को पुलिस सुरक्षा मिलेगी ताकि वे सुरक्षित रूप से अदालत में पेश हो सकें.
विधायक पप्पू भरतौल की बेटी की शादी में एक और ट्विस्ट, भोपाल के रहने वाले शख़्स ने किया यह दावा
आपको बता दें कि एनडीटीवी से बातचीत में साक्षी मिश्रा ने कहा कि पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा के वादे के बाद वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं. साक्षी और उनके पति अजितेश ने एनडीटीवी से कहा, 'मैं मीडिया के सामने नहीं आना चाहती थी लेकिन अपने पिता का बयान देखने के बाद मुझे मीडिया के सामने आना पड़ा. लोग इसे सियासी दबाव के रूप में देख रहे हैं लेकिन मुझे सियासत नहीं करनी है भविष्य में.' साक्षी ने कहा, 'मैं अब सुरक्षित महसूस कर रही हूं. जब हम पहले एसएसपी से मिले थे तब उन्होंने सही तरीके से कोई जवाब नहीं दिया था लेकिन जब हम मीडिया के पास गए तो उन्होंने हमें सुरक्षा देने का वादा किया. अब हम डरे हुए नहीं हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे.
VIDEO: बरेली के MLA की बेटी साक्षी की कहानी उन्हीं की जुबानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं