विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2025

साहिबाबाद रिहान मर्डर केस का खुलासा, इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने की खुन्नस में की हत्या

इंस्टाग्राम पर एक लड़की से बात करना 13 साल के छात्र को महंगा पड़ा. लड़की से बात करने वाले एक दूसरे लड़के ने अपने एक साथी के मिलकर छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी.

साहिबाबाद रिहान मर्डर केस का खुलासा, इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने की खुन्नस में की हत्या

गाजियाबाद जिले के थाना साहिबाबाद पुलिस ने 13 वर्ष के रिहान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि रिहान एक लड़की से इंस्टाग्राम पर बात करता था. यह बातें करीब 1 साल से चल रही थी. इसी दौरान एक दसवीं क्लास का छात्र भी उस लड़की से बात करने लगा. दसवीं क्लास के छात्र के मुताबिक उसको वह लड़की बहुत अच्छी लगती थी. लड़की से बात करने की खुन्नस में ही रिहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 

3 मार्च से लापता था रिहान

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में 3 मार्च को 13 वर्ष का रिहान घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था और फिर घर नहीं लौटा. इस मामले में रिहान के पिता वकील ने 4 मार्च को थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज करवाया था. पुलिस ने जब सीसीटीवी मैन्युअल इंटेलिजेंस से पता किया तो दो आरोपी गिरफ्तार किए गए. जिसमें एक क्लास 10th का छात्र है तो दूसरा सातवी का छात्र है.

लड़की से बात करने की खुन्नस में की हत्या

पुलिस ने बताया कि रिहान एक लड़की से इंस्टाग्राम पर 1 साल से बात कर रहा था. इसी दौरान एक दसवीं क्लास का छात्र भी उस लड़की से बात करने लगा. उनसे रिहान से उस लड़की से बात करने के लिए मना किया. लेकिन रिहान नहीं माना तो दसवीं के छात्र ने रिहान को जान से मारने की प्लानिंग शुरू कर दी. 

इसमें उसने अपने एक सातवीं क्लास के दोस्त को भी शामिल कर लिया. वहीं दोस्त चाकू का इंतजाम करके लाया था. दोनों नाबालिक अपराधी रिहान को रील बनाने के नाम पर अपने साथ ले गए और पारसनाथ बिल्डिंग की छत पर उन्होंने रिहान के माथे पर जोर से ईंट मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया. 

पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कई बार किए वार

उसके बाद ताबड़तोड़ चाकू से पेट पर वार किया. दोनों नाबालिक अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने रिहान की पहचान छुपाने के लिए सिर और चेहरे पर बार-बार वार किए और उसका फोन हिंडन नदी में फेंक दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ में हत्या में इस्तेमाल चाकू और रिहान के कपड़े आदि भी बरामद किए हैं. साहिबाबाद की एसीपी श्वेता यादव ने पूरे मामले की जानकारी दी.

(पिंटू तोमर की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sahibabad, Sahibabad Crime, Sahibabad Ghaziabad, Sahibabad Murder Case, Sahibabad Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com