विज्ञापन

गाजियाबाद में स्कूल से लौट रही मां-बेटी पर पलटी ईंटों से भरी ट्रॉली, बच्ची की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

गाजियाबाद के साहिबाबाद हिंडन विहार में ईंटों भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 साल की LKG छात्रा इनाया की मौत हो गई. निर्माणाधीन मकान के मलबे पर पहिया चढ़ने से हादसा हुआ.

गाजियाबाद के साहिबाबाद में सड़क हादसे में बच्ची की मौत. (Photo: NDTV)
  • गाजियाबाद में ट्रॉली पलटने से बच्ची की मौत हो गई.
  • र्ज.
  • मृतक बच्ची अपनी मां के साथ स्कूल से वापस आ रही थी.
  • ड्राइवर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया. पिता की शिकायत पर FIR द
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के साहिबाबाद की हिंडन विहार कॉलोनी में ईंटों से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. स्कूल से एक बच्ची अपनी मां के साथ वापस आ रही थी और हादसे का शिकार हो गई. ट्रॉली पलटने से मां-बेटी उसके नीचे दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है. 

क्या है पूरा मामला?

न्यू हिंडन विहार निवासी मोहसिन ने बताया कि उनकी बेटी इनाया अपनी नानी के घर बालाजी विहार में रहती थी. वह कॉलोनी के एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी. शनिवार सुबह करीब सात बजे वह मां के साथ स्कूल जा रही थी. रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान की वजह से सड़क पर मलबा और मिट्टी पड़ी थी. तभी ईंटें उतारने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया और ट्रॉली पलट गई. चपेट में आकर मां-बेटी दोनों दब गईं. मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी वजन की वजह से सफल नहीं हो सकीं.

ये भी पढ़ें: गाज‍ियाबाद में मदद मांगने पहुंचे युवक की प‍िंक बूथ के सामने तड़प-तड़प कर मौत, खड़ी देखती रही पुल‍िस

हादसे के बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और वसुंधरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. देर शाम इलाज के दौरान इनाया की मौत हो गई. वहीं, मां को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. 

चश्मदीद शादाब ने बताया कि हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस को सौंप दी गई थी, लेकिन शाम को चौकी पर पहुंचने पर ट्रॉली वहां नहीं मिली. 

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने कहा कि पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भेज दिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: लिफ्ट बनी बॉक्सिंग रिंग! गाजियाबाद सोसाइटी में दो लोगों के बीच खूब चले लात-घूसे, VIDEO वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Sahibabad, Uttar Pradesh, Ghaziabad Accident, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com