- गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है.
- गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ मोनू दिल्ली के हर्ष विहार का निवासी है और उसके खिलाफ 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
- आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हुआ जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
दिल्ली-NCR में स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम दे चुके एक शातिर स्नैचर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. यह घटना गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भागने लगा. पीछा करने पर बाइक फिसल गई और आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.
दिल्ली हर्ष विहार निवासी पवन उर्फ मोनू गिरफ्तार
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन उर्फ मोनू निवासी हर्ष विहार दिल्ली, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हिण्डन पुल से छीना गया मोबाइल फोन और लिंकरोड से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है.
30 मार्च को मोबाइल चोरी में शामिल था बदमाश
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 30 मार्च को साहिबाबाद क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की वारदात में भी शामिल था. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार साथी की तलाश जारी है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, स्नैचिंग किया हुआ मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है.
गिरफ्तार बदमाश पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहा है. 30 मार्च 2026 को साहिबाबाद क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना में भी उसकी संलिप्तता पाई गई है. उसके खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार अभियुक्त से आगे की पूछताछ जारी है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें - फुट ओवरब्रिज से फ्लाईओवर तक... दिल्ली में अपराधियों के 'एग्जिट पॉइंट्स' पर तैनात होगी पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं