विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2017

व्हाट्सऐप पर मैसेज डालकर फैलाई चोटी काटे जाने की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर की कार्रवाई

व्हाट्सऐप पर मैसेज डालकर फैलाई चोटी काटे जाने की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में चोटी कटने की अफवाह फैलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.
  • चोटी काटने वाला गिरोह आसपास के गांवों में सक्रिय होने की अफवाह
  • मोबाइल नंबर से अफवाह फैलाने वाले की लोकेशन तलाशी
  • गरदहा गांव का आरोपी जाहिर खान पकड़ लिया गया
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर जिले की गोला कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर चोटी काटे जाने का फर्जी मैसेज डालकर अफवाह फैलाने वाले एक व्य​क्ति को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें :  चोटी कटने की अफवाह फैलाई, लड़की के चाचा और ताऊ गिरफ्तार

गोला कोतवाली के इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि उन्हें कल व्हाटसऐप पर एक संदेश प्राप्त हुआ कि चोटी काटने वाला एक गिरोह आसपास के गांवों में सक्रिय है. यह एक अफवाह थी जो व्हाट्सऐप के माध्यम से फैलाई जा रही थी.

VIDEO : दहशत बरकरार


शुक्ला ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की लोकेशन तलाश की गई. इसके आधार पर गरदहा गांव के जाहिर खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उससे इस व्हाट्सऐप संदेश के बारे में पूछा गया तो वह इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Braid Chopping, Rumors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com