गाजियाबाद स्थित अंकुर विहार एसीपी कार्यालय में शनिवार-रविवार रात तेज तूफान की वजह से छत गिर गई. जिसमें दबकर एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई. मृतक की पहचान वीरेंद्र मिश्रा के तौर पर हुई है. जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह घटना हुई तब सब-इंस्पेक्टर सो रहे थे. इस घटना से पुलिस विभाग और सब इंस्पेक्टर के परिवार में गम का माहौल है. वीरेंद्र मिश्रा अंकुर विहार में पेशकार के पद पर तैनात थे. पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, जांच जारी है.
परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह परिवार में होने वाली एक शादी में आने वाले थे. लेकिन, रविवार की सुबह जानकारी मिली कि उनका निधन हो गया.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
31 मई को पारिवारिक विवाह समारोह में होना था शामिल
मृतक के भतीजे अविनाश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे जानकारी मिली थी कि जहां वीरेंद्र मिश्रा सो रहे थे वहां छत गिर गई है. लेकिन, 10 बजे जानकारी दी गई कि उनका निधन हो गया है. वह एक महीने पहले घर आए थे. परिवार में 31 मई को एक शादी थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए आने वाले थे. शनिवार की शाम को उनसे बात भी हुई थी. लेकिन, पता नहीं था कि रविवार को इस तरह की घटना हो जाएगी.
मृतक के चचेरे भाई आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि वीरेंद्र मिश्रा काफी मिलनसार थे. वह 10 साल से गाजियाबाद में थे. इससे पहले वह मथुरा, जयपुर में तैनात रहे हैं. वह महीने में एक से दो बार गांव जरूर आते थे. सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे.
दिल्ली-एनसीआर में दिखा था तूफान का व्यापक असर
बता दें कि शनिवार-रविवार की रात आए तेज तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई. वहीं, जोरदार बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई. तूफान का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला, जहां कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट करना पड़ा. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं