विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2019

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में बदमाशों ने किसान से लूटे एक लाख रुपये, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा...

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस शुक्रवार को एक लुटेरे गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. गिरफ्तार बदमाशों ने बीते 11 फरवरी को कांठ थाना छेत्र स्थित धामपुर मेन रोड से एक युवक से एक लाख रुपये लूट लिए थे.

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में बदमाशों ने किसान से लूटे एक लाख रुपये, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा...
प्रतीकात्मक फोटो
  • मुरादाबाद में बदमाशों ने किसान से लूटे एक लाख रुपये
  • बैंक से पैसे निकाल कर जा रहा था किसान
  • रास्ते में बदमाशों ने की लूटपाट
मुरादाबाद:

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस शुक्रवार को एक लुटेरे गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही. गिरफ्तार बदमाशों ने बीते 11 फरवरी को कांठ थाना छेत्र स्थित धामपुर मेन रोड से एक युवक से एक लाख रुपये लूट लिए थे. पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुरादाबाद की कांठ पुलिस ने लूट की इस घटना में शामिल रहे तीन बदमाशों को हिरासत में लेते हुए उनके पास से लूट के 34 हजार रुपये, एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक नाजायज चाकू और घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी को थाना छजलैट के रहने वाले फारूक पुत्र बाज खां ने कुछ अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से निकाले गए एक लाख रुपये रास्ते में लूट लिए जाने के संबध में थाना कांठ पर तहरीर दी थी. इसकी विवेचना उपनिरीक्षक अफजल अहमद द्वारा की जा रही थी. 

ATM से लाखों रुपये लेकर भाग रहे थे लुटेरे, एक्सीडेंट हुआ और फिर लोगों ने चोरों से लूटे पैसे

पुलिस जांच में कुल 6 बदमाशों के नाम सामने आए थे. पुलिस ने तीन अभियुक्तों राजकुमार, योगेश और राजकुमार उर्फ काले को हिरासत में लिया गया है. लूट की वारदात का खुलासा स्थानीय पुलिस टीम और इंटेलिजेंस विंग टीम के संयुक्त प्रयास से किया गया. शुक्रवार को इस मामले का प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक (देहात) उदयशंकर सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को एक किसान बैंक से एक लाख रुपये निकालकर किसी को देने जा रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने रास्ते में झपट्टा मारकर उससे रुपये लूट लिए.

दिल्ली: रोहिणी में चोरों ने ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के जेवरात पर किए हाथ साफ, CCTV में भी नहीं हुए कैप्चर


पुलिस जांच में लूट की घटना में कुल 6 लोग शामिल होना पाया गया है, जिसमें दो लोग बैंक में इस पर नजर रखे हुए थे कि यह कितना रुपया निकाल रहा है और दो-दो लोग मोटरसाइकिल लेकर रास्ते में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर खड़े थे. जैसे ही किसान पैसे लेकर बैंक से निकला, तो इन्होंने थोड़ी दूर खड़े अपने दो साथियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद बदमाशों ने किसान का पीछा किया और मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

दिल्ली से बिहार जा रही थी ट्रेन, मास्क पहन कर घुसे 15 बदमाश, बंदूक के जोर पर 1 घंटे तक 200 यात्रियों को लूटा

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्त मुरादाबाद में रहते हैं, जिसमें एक कासगंज का रहने वाला है. इनके विरुद्ध पूर्व में ऋषिकेश, चंदौसी, समेत उत्तर प्रदेश के बाहर भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है. इस घटना में शामिल फरार बदमाश टोनी, अजीत और रोहित की तलाश की जा रही है. 

VIDEO: हैदराबाद के निजाम के म्यूजियम से चोरी का खुलासा, 5 स्टार होटल से गिरफ्तार हुए चोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robbery, Robbery In Moradabad, Farmers Robbery, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com