Ayodhya Ram Mandir Scam: अयोध्या स्थित राम लला मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित घोटाले पर उत्तर प्रदेश में सियासत गरमाने लगी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गायब होने का खुलासा कर सनसनी फैला दी है.
दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर' के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है.
समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर' के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 7, 2026
ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है।
न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है…
कोर्ट ने की स्वतः संज्ञान लेने की मांग
इसके साथ ही अखिलेश ने इस पूरे मामले पर कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग करते हुए लिखा है कि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. अखिलेश ने आगे लिखा कि इस पूरे मामले पर सरकार की चुप्पी संदिग्ध है.
मैं तो पहले से कह रहा हूँ “भाजपाई चन्दा चोर हैं”
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 7, 2026
राम-राम जपना पराया माल अपना। https://t.co/gzeBiIkBlA
संजय सिंह ने भी भाजपा पर साधा निशाना
इस मामले पर अब आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने अखिलेश यादव के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा कि "मैं तो पहले से कह रहा हूं “भाजपाई चंदा चोर हैं” राम-राम जपना, पराया माल अपना"
यह भी पढ़ें- 38 डिग्री गर्मी में बीमार बेटे का स्ट्रेचर धकेलते रहे माता-पिता, MY अस्पताल से सामने आई बड़ी लापरवाही
हालांकि, अखिलेश यादव के इस बयान पर अभी तक भाजपा, सरकार या मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है. इस पर फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें- कटनी में मिला ढाई करोड़ रुपये का सांप, जानें- क्या है रेड सैंड बोआ स्नेक की खासियत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं