विज्ञापन

'रामायण' बनने से पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, बोले- मुझे खुद बुला रही थी ये नगरी

वुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने ‘द सरयू’ नाम के प्रीमियम प्लॉटेड प्रोजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है.

'रामायण' बनने से पहले रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, बोले- मुझे खुद बुला रही थी ये नगरी
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन

वुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने ‘द सरयू' नाम के प्रीमियम प्लॉटेड प्रोजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें लग्जरी सुविधाओं के साथ क्लब हाउस और द लीला द्वारा मैनेज किया जाने वाला होटल भी शामिल है. खास बात यह है कि रणबीर जल्द ही फिल्म ‘रामायण' में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अयोध्या में उनका यह निवेश काफी चर्चा में आ गया है और फैंस इसे उनके आध्यात्मिक जुड़ाव से जोड़कर देख रहे हैं.

अयोध्या से खास जुड़ाव महसूस करते हैं रणबीर

रणबीर कपूर ने इस निवेश को लेकर कहा कि उन्हें लगता है जैसे अयोध्या ने खुद उन्हें चुना है. अभिनेता ने कहा, “अयोध्या हमारी संस्कृति और इतिहास का अहम हिस्सा है. यहां जमीन खरीदना मेरे और मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बन गया है.” रणबीर ने यह भी बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने बेहद आसान और पारदर्शी बनाया. कंपनी की डिजिटल प्रक्रिया के जरिए जमीन खरीदने का अनुभव काफी सहज रहा.

‘द सरयू' प्रोजेक्ट क्यों है खास?

रणबीर कपूर ने जिस जमीन में निवेश किया है, वह ‘द सरयू' नाम के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे विकसित किया जा रहा है और इसे आध्यात्मिकता और लग्जरी का मिश्रण बताया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट में आधुनिक लाइफस्टाइल सुविधाएं, क्लब हाउस और लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसे हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा द्वारा डेवलप किया जा रहा है. कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा कि अयोध्या इस समय भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन चुका है.

राम मंदिर के बाद तेजी से बढ़ी अयोध्या की लोकप्रियता

राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण से पहले जहां हर साल लगभग 5.75 करोड़ लोग अयोध्या आते थे, वहीं जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 23 करोड़ तक पहुंच गई. इसी वजह से अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक शहर नहीं, बल्कि निवेश और रियल एस्टेट के लिहाज से भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है. रणबीर कपूर का यह निवेश भी इसी बढ़ते ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ayodhya, Ranbir Kapoor News, Ranbir Kapoor Ayodhya Land, Ranbir Kapoor Property
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com