- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महिला ने विवाद के बाद पति की हत्या कर खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की.
- महिला ने पति का शव और 22 दिन के बच्चे को कमरे में बंद कर ताला लगाकर घर छोड़ दिया था.
- पुलिस ने महिला के पास से सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप थे.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की सुबह एक महिला ने विवाद के बाद कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और फिर अपने 22 दिन के बच्चे को घर पर छोड़कर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के गरेरू गांव की है. इस घटना में बाद में बच्चे की भी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब शुक्रवार की सुबह घर के बुजुर्ग सदस्य गेहूं काटने के लिए खेत में गये थे. घर पर शिवा (27) और उसकी पत्नी संजू (26) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर संजू ने अपने पति शिवा के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपराध को छिपाने के लिए संजू ने अपने पति के शव और 22 दिन के नवजात शिशु को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से ताला लगाकर देवराकोट रेलवे ट्रैक पर चली गई जहां वह ट्रेन के सामने कूद गई.
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बलवंत चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि देवराकोट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है. पहचान के बाद जब पुलिस उसके घर पहुंची तो घर बाहर से बंद था. ताला तोड़ने पर अंदर पति शिवा का शव मिला और उसके सिर पर चोट के निशान थे. पास में ही 22 दिन का नवजात शिशु था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने उत्पीड़न का जिक्र किया है.
चौधरी ने बताया कि संजू के पास से बरामद सुसाइड नोट में उसके पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. स्थानीय निवासी रोशन लाल ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि महज एक साल पहले हुई इस शादी का इतना भयानक अंत होगा. पुलिस अधीक्षक चौधरी ने कहा, 'पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया. मामले की गहन जांच चल रही है.'
ये भी पढ़ें : ख्वाजा आसिफ ने करा दी पाकिस्तान की फजीहत, अब अपने ही कर रहे डिमांड-बैन करो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं