विज्ञापन

चार पहिया वाहनों से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, दिल्ली से कानपुर की ओर जाते वक्त फिरोजाबाद में हुआ हादसा

दिल्ली से कानपुर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी में बुधवार दोपहर रूपसपुर पुल के पास अचानक भीषण आग लग गई. आग ने बोगी में लोड की गई चार पहिया गाड़ियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे जलकर खाक हो गईं.

चार पहिया वाहनों से भरी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, दिल्ली से कानपुर की ओर जाते वक्त फिरोजाबाद में हुआ हादसा

Firozabad Train Accident: दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी की बोगी में बुधवार दोपहर को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना फिरोजाबाद जनपद के रूपसपुर पुल के नजदीक हुई. इस दौरान मालगाड़ी की एक बोगी में रखी चार पहिया गाड़ियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बोगी को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें लदे सभी वाहन जलकर खाक हो गए.

मालगाड़ी की बोगी में आग लगने की खबर फैसले ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इसके बाद घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों, पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा. 

घटना में कोई हताहत नहीं

सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई. रेलवे अधिकारियों ने आग लगी बोगी को मालगाड़ी से अलग कराया, जिसके बाद बाकी ट्रेन को उसके मंजिल के लिए रवाना कर दिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बोगी में रखी कई चार पहिया गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं. 

 यह भी पढ़ें - सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार हैं, पर हम तोड़ नहीं रहे हैं, डिप्टी सीएम मौर्य के दावों पर बढ़ी सियासी हलचल

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. रेलवे और संबंधित विभागों द्वारा मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

 यह भी पढ़ें - ED ने किशन मोदी की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच, मिलावटी डेयरी उत्पाद निर्यात मामले में हुई कार्रवाई

लेखक के बारे में
img
jitendra kishor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident, Firozabad, Uttar Pradsh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com