विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

राहुल गांधी का अमेठी से पीएम मोदी पर हमला, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष

अमेठी के सलोन इलाके में राहुल के अध्‍यक्ष बनने की खुशी में अभिनंदन हुआ. यहां जनसभा में राहुल ने किसानों का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर अमेठी से सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी का अमेठी से पीएम मोदी पर हमला, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष
अमेठी दौरे पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी
  • बीजेपी राहुल के किले में सेंध लगाने के लिए अमेठी में काफी मेहनत कर रही है
  • 'आप बता दो कि मोदी जी की कैन सी योजना ने आपको फायदा पहुंचाया'
  • 'गुजरात में युवाओं को यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 15 लाख देना पड़ता है'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अमेठी: कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अमेठी से सौतेला बर्ताव करने का इल्‍जाम लगाया. राहुल ने कहा कि अमेठी में जो फूड पार्क बना रहे थे उसे मोदी सरकार ने बंद कर दिया. अगर वो फूड पार्क बन जाता तो किसान को आलू भी नहीं फेंकना पड़ता और दूसरी फसलों का भी अच्‍छा दाम मिल जाता. राहुल को काले झंडे दिखा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई.

अमेठी के सलोन इलाके में राहुल के अध्‍यक्ष बनने की खुशी में अभिनंदन हुआ. यहां जनसभा में राहुल ने किसानों का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर अमेठी से सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया. राहुल ने अमेठी में 200 करोड़ की लागत वाले एक मेगा फूड पार्क की बुनियाद रखी थी. इसमें फूड प्रोसेसिंग की 50 यूनिट लगनी थी. फुरसत गंज एयर स्ट्रिप से प्रोसेस्‍ट फूड बाहर भेजने के लिए कार्गो टर्मिनल बनने की भी बात थी. लेकिन नई सरकार ने उसे बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें : बहरीन दौरे पर गए राहुल गांधी बोले- सरकार लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांट रही है

राहुल गांधी ने कहा, 'आलू किसान से पूछना चाहता हूं, आपकी क्‍या हालत है, आपको क्‍या दाम मिलता है? मोदी जी ने वादा किया था कि सही दाम मिलेगा. आलू फेंकना पड़ रहा हे. किसान पूरे देश में परेशान हैं. हमारी सरकार थी, फूड पार्क बनाना चाहते थे. आलू और दूसरे किसानों को फायदा होता. नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों ने फूड पार्क छीना.'

बीजेपी राहुल के किले में सेंध लगाने के लिए अमेठी में काफी मेहनत कर रही है. स्‍मृति ईरानी से लेकर अमित शाह तक यहां राहुल के खिलाफ जुटे हुए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अमेठी और रायबरेली के अलावा बाकी सारी सीटें हार गई है. और अब तो केंद्र के साथ-साथ प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है. ऐसे में अमेठी में राहुल के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं. बीजेपी लगातार यह इल्‍जाम लगा रही है कि राहुल गांधी ने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया. इसलिए आज राहुल ने जनता से अपील की कि आप लोगों को बताएं कि कांग्रेस ने उनके लिए क्‍या किया है.
 
clash between bjp and congress workers 650

राहुल ने अमेठी में बहुत लंबा रोडशो किया जिसके बीच जगह-जगह उनका स्‍वागत होता रहा. रास्‍ते में राहुल हनुमान जी के एक मंदिर में दर्शन के लिए भी गए. बीजेपी कार्यकर्ता सलोन और अमेठी में राहुल गांधी का विरोध करने पहुंचे. अमेठी में उन्‍होंने काले झंडे लहराए. दोनों जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प भी हुई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के प्रदर्शनकारियों को पुलिस संरक्षण दे रही है. इन सब के बीच राहुल ने अपनी सभाओं में पीएम मोदी पर जनता से वादाखिलाफी के आरोप लगाए.

VIDEO: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

राहुल गांधी ने सलोन की जनसभा में कहा कि, 'आप बता दो कि मोदी जी की कैन सी योजना ने आपको फायदा पहुंचाया. एक के बाद एक झूठ. 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ करने जा रहे हैं. गुजरात में युवाओं को यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए 15 लाख देना पड़ता है.' राहुल का दौरा मंगलवार को  भी जारी रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com