विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना रनवे, जब गरजे फाइटर जेट्स, वीडियो में देखिए एयरफोर्स का शानदार अभ्यास

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान एक्सप्रेसवे से विमान ने टेकऑफ किया. इस दौरान एक्सप्रेसवे पर बनी एयरस्ट्रिप की क्षमताओं और आपात स्थितियों में उसके इस्तेमाल का प्रदर्शन किया गया.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना रनवे, जब गरजे फाइटर जेट्स, वीडियो में देखिए एयरफोर्स का शानदार अभ्यास
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना का Emergency Landing Field activation अभ्यास आयोजित किया गया
  • अभ्यास में C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर फाइटर जेट्स ने टेकऑफ और लैंडिंग की
  • अभ्यास एक्सप्रेसवे को आपातकालीन स्थिति में रनवे के रूप में उपयोग की संभावनाओं को परखने के लिए किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज का नज़ारा बेहद खास रहा, जहां आम दिनों में यहां पर तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ती हैं, वहीं भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों से लेकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने टचडाउन किया. यह सब इमरजेसीं लैंडिंग फील्ड एक्टिविशन एक्सरसाइज के तहत हुआ.  सबसे पहले वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की फिर जगुआर ने उड़ान भरी. इसके साथ ही सुखोई, मिराज और तेजस के 9 फाइटर जेट्स ने टेकऑफ और लैंडिंग की. जेट्स के टचडाउन और उड़ान भरने के वीडियोज यहां देखिए-

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस वक्त रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना (IAF) का जगुआर फाइटर जेट एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा. यह अभ्यास वायुसेना के टेकऑफ और लैंडिंग प्रैक्टिस का हिस्सा था, जिसमें एक्सप्रेसवे को आपात हालात में इस्तेमाल होने वाली रनवे के तौर पर परखा गया. इस अभ्यास ने हाईवे पर बनी एयरस्ट्रिप की रणनीतिक तैयारियों को सामने लाया.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उस समय कमाल का नजारा देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना (IAF) का एयरबस C295 विमान एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा. ये लैंडिंग वायुसेना के टेकऑफ और लैंडिंग अभ्यास का हिस्सा रही. यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपात स्थिति के दौरान एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाओं को परखने के लिए आयोजित किया गया.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जोरदार फ्लाईपास्ट किया. यह अभ्यास Emergency Landing Field activation exercise का हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य आपात हालात में एक्सप्रेसवे पर बनी इस एयरस्ट्रिप की उपयोगिता और तैयारियों को परखना था. आसमान में तेज़ रफ्तार से गुज़रते फाइटर जेट्स ने अभ्यास के दौरान वायुसेना की ताकत और सटीक तालमेल दिखाया.

एक्सप्रेसवे की एयरस्ट्रिप पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने फ्लाईपास्ट किया. Emergency Landing Field activation एक्सरसाइज के तहत आपात स्थिति में एक्सप्रेसवे पर बनी एयरस्ट्रिप की तैयारियों और उपयोगिता को देखा गया. अभ्यास के दौरान आसमान में गरजते फाइटर जेट्स ने वायुसेना की तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उस वक्त वायुसेना की ताकत का नज़ारा देखने को मिला, जब भारतीय वायुसेना का विमान एयर शो के तहत एक्सप्रेसवे से टेकऑफ करता नजर आया. यह प्रदर्शन एक्सप्रेसवे पर बनी एयरस्ट्रिप की क्षमताओं को दिखाने के साथ‑साथ वायुसेना की संचालन दक्षता को भी दर्शाता है. 

(पीटीआई और एएनआई इनपुट्स के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com