उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा में पानी बढ़ जाने से नदी में कटान होने लगी है और बड़ी तादाद में वहां दफनाए गए शव गंगा में तैरने लगे हैं. ऐसे 100 से ज्यादा शवों का नगर निगम ने अंतिम संस्कार कर दिया है. चुनरी में लिपटी एक महिला का शव मिला है. ये किसी की बेटी होंगी. किसी की पत्नी... जन्म से मौत तक जिंदगी में ना जाने कितने रिश्ते बने होंगे... शायद किसी ने सात जन्मों के साथ का भी वादा किया हो, लेकिन मौत के बाद यहां फेंक गए.
प्रयागराज नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि कुछ ऐसी महिलाओं के भी शव निकले हैं जिनकी अभी तक नेल पॉलिश भी नहीं हटी है. अभी हम लोगों ने देखा. कुछ महिलाओं ने सुंदर सी साड़ियां पहन रखी हैं. उनके ऊपर ना तो रामनामी है और ना ही कफन. इनके परिवार वालों की क्या मानसिक पीड़ा, दशा रही होगी वो तो जानना अब हम लोगों के बस का है नहीं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोरोना की दूसरी लहर में प्रयागराज में गंगा के किनारे पूरे क्रबिस्तान नजर आए. हालांकि, कुछ हिंदू लोग नाबालिग बच्चों, कुंवारी कन्याओं वगैरह का शव दफनाते रहे हैं. लेकिन गंगा किनारे ऐसी स्थिति कभी देखने को नहीं मिली. बारिश और दरिया के कटाने से वो शव बाहर आ गए हैं. अब नगर निगम के लोग खुद अपने हाथों उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं.

गंगा नदी में तैरते मिले शव
जोनल अधिकारी ने कहा कि हम हर एक शव का अलग-अलग चिता सजा रहे हैं. प्रत्येक शव को देसी घी का अर्पण होता है, चंदन का अर्पण होता है और कपूर से उनको मुखाग्नि दी जा रही है. जो मुझे ज्ञान प्राप्त है उससे मंत्रोच्चार स्वत: करता रहा हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं