विज्ञापन

प्रतापगढ़ में जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार! दूसरी जाति के युवक से प्यार करने पर परिवार ने तोड़ा रिश्ता

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में युवती ने दूसरी बिरादरी के युवक के साथ शादी करने की इच्छा जताई. इससे नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल दी और पुतले का अंतिम संस्कार किया.

प्रतापगढ़ में जिंदा बेटी का अंतिम संस्कार! दूसरी जाति के युवक से प्यार करने पर परिवार ने तोड़ा रिश्ता
यूपी के प्रतापगढ़ में नाराज बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (Photo: NDTV)
  • युवती ने खुद को बालिग बताते हुए कहा, "मैं विनोद कुमार मौर्य से प्यार करती हूं."
  • परिवार ने गांव में बेटी की तस्वीर चिता पर रखकर शव यात्रा निकाली और तेरहवीं की तैयारी हो रही.
  • पुलिस को जानकारी के मिलने के बाद युवती का बयान लिया गया है.
प्रतापगढ़:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से रिश्तों को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जेठवारा थाना क्षेत्र के आशापुर गांव की नीलम नाम की युवती और परिजनों के बीच ऐसा टकराव सामने आया कि परिवार ने कथित तौर पर जिंदा बेटी की ही प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल दी. बताया जा रहा है कि नीलम परिवार की मर्जी के खिलाफ दूसरी बिरादरी के युवक विनोद के साथ रहना चाहती है. इसी को लेकर परिवार और युवती के बीच विवाद हुआ. पुलिस के सामने युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने की बात कही. युवती ने अपने प्रेमी विनोद के साथ पूरी जिंदगी गुजारने की ख्वाहिश भी जताई. इसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि हर तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है.

आरोप है कि नाराज परिजनों ने बेटी से सारे रिश्ते खत्म करने का फैसला कर लिया और गांव में उसकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई. चिता पर बेटी की तस्वीर रखी गई और पुतले का अंतिम संस्कार किया गया. अब परिवार की तरफ से युवती की तेरहवीं की तैयारी किए जाने की बात भी सामने आ रही है.
Latest and Breaking News on NDTV

गौर करने वाली बात है कि बेटी जिंदा है, पुलिस के सामने वह अपनी इच्छा बता चुकी है, फिर बेटी को 'मृत' मानने की नौबत क्यों आई? क्या दूसरी बिरादरी के युवक से प्यार करना इतना बड़ा अपराध है कि परिवार जिंदा बेटी से ही रिश्ते खत्म कर दे? क्या सामाजिक दबाव और बिरादरी की नाराजगी के आगे खून के रिश्ते भी खत्म हो सकते हैं? 

यह मामला सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि उस सोच पर सवाल है, जहां बालिग बेटी के अपने जीवन का फैसला लेने पर परिवार उसके अस्तित्व को ही नकारने जैसा कदम उठा रहा है. 

ये भी पढ़ें: सरकारी गाड़ियां खड़ी रहीं... प्रतापगढ़ जज और न्यायिक अधिकारी सड़क पर पैदल निकले, क्या बदल रहा सिस्टम का अंदाज? Video

'मैं विनोद से प्यार करती हूं...'

फिलहाल, युवती के बयान और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई इस पूरे मामले में सबसे अहम मानी जा रही है. परिवार द्वारा प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किए जाने के बाद भी पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान से स्पष्ट होगी.

बेटी नीलम पटेल कहा कहना है, "मैं विनोद कुमार मौर्य से प्यार करती हूं. मैं बालिग हूं और विनोद के साथ ही रहना चाहती हूं. मैं इनको पति मान चुकी हूं. घर वाले हम दोनों को परेशान नहीं करें. हम अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं. मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं डाला है."

ये भी पढ़ें: थाना प्रभारी पर लगा महिला को थप्पड़ जड़ने का आरोप, प्रतापगढ़ के थाना प्रभारी का शर्मनाक वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Pratapgarh, Love Affair, Last Ritauls, Love Affair Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com