विज्ञापन

जो गुरु का अपमान करता है... कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर शंकराचार्य के समर्थन में लगे पोस्‍टर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने पोस्टर लगाया है, जिसकी काफी चर्चा है. शंकराचार्य के समर्थन में लगे इस पोस्‍टर में रामचरितमानस और मनुस्‍मृति की पंक्तियों के जरिए निशाना साधा गया है.

जो गुरु का अपमान करता है...  कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर शंकराचार्य के समर्थन में लगे पोस्‍टर
  • प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच विवाद तूल पकड़ रहा है.
  • कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने शंकराचार्य के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं.
  • पोस्टरों में मनुस्मृति और रामचरितमानस की पंक्तियों का उपयोग कर भाजपा और यूपी सरकार पर निशाना साधा है.
लखनऊ:

प्रयागराज के माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद और मेला प्रशासन के बीच विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस विवाद ने विपक्ष को उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ जुबानी हमले का एक और मौका दे दिया है. अब समाजवादी पार्टी के बाद शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस के राज्‍य मुख्‍यालय पर भी एक पोस्‍टर लगा है, जिसमें रामचरितमानस और मनु स्‍मृति की पंक्तियों का जिक्र कर निशाना साधा गया है.  

उत्तर प्रदेश कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने पोस्टर लगाया है, जिसकी काफी चर्चा है. शंकराचार्य के समर्थन में लगे इस पोस्‍टर में एक महात्‍मा की शिखा को खींचते भी दिखाया गया है. साथ ही बिना किसी का नाम लिए रामचरितमानस और मनुस्‍मृति की पंक्तियों के जरिए निशाना साधा गया है. हालांकि यह साफ है कि इशारा भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर है. 

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़ के उमाशंकर उपाध्याय कैसे बने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, छात्रसंघ चुनाव जीता और फिर संन्यास लिया, शंकराचार्य उपाधि पर विवाद

पोस्‍टर में क्‍या लिखा है?

  • कांग्रेस राज्‍य मुख्‍यालय में लगे इन पोस्टरों में मनुस्‍मृति का उल्‍लेख करते हुए लिखा है, गुरो: अपमानं कृत्‍वा नरकं याति दारुणम. (जो गुरु या वेदाचार्य का अपमान करता है, वह भयानक नरक में गिरता है.)" 
  • साथ ही श्रीरामचरितमानस की पंक्तियों के जरिए भी निशाना साधा गया है. ये पंक्तियां हैं, जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही."

ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और नोएडा इंजीनियर की मौत, पंचायत चुनाव से पहले यूपी को लेकर सतर्क हुई बीजेपी

सपा के कार्यालय पर भी लगे थे पोस्‍टर 

शायद यह पहली बार है, जब किसी कांग्रेस नेता ने रामचरितमानस और मनुस्मृति का हवाला देकर भाजपा पर पोस्‍टर के माध्यम से वार किया है.  

इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुख्‍यालय के बाहर भी शंकराचार्य के समर्थन में पोस्‍टर लगे थे. समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह की ओर से यह पोस्‍टर लगाए गए थे, जिसमें लिखा था कि ‘शंकराचार्य का अपमान, नही सहेगा हिंदुस्तान'. 

लेखक के बारे में
img
Vivek Shahi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Magh Mela, Shankaracharya Controversy, Swami Avimukteshwarananda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com