विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2018

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले 'पोस्‍टर वार' शुरू, कहा- 2019 में आएगा राहुल राज यानी राम राज

अमेठी से एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गई है. राहुल गांधी सोमवार से दो दिनों के दौरे पर अमेठी में रहेंगे और उनके दौरे से एक दिन पहले ही एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम का अवतार और पीएम मोदी को दस सिर वाले रावण के रूप में दिखाया गया है.

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले 'पोस्‍टर वार' शुरू, कहा- 2019 में आएगा राहुल राज यानी राम राज
राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले पोस्‍टर वार शुरू
अमेठी: उत्‍तर प्रदेश के अमेठी से एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गई है. राहुल गांधी सोमवार से दो दिनों के दौरे पर अमेठी में रहेंगे और उनके दौरे से एक दिन पहले ही एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें राहुल गांधी को भगवान राम का अवतार और पीएम मोदी को दस सिर वाले रावण के रूप में दिखाया गया है. 

काम की तलाश में विदेश जाने वाले भारतीयों को नारंगी पासपोर्ट देने के फैसले का राहुल गांधी ने किया विरोध

पोस्टर में ये भी लिखा गया है कि राहुल रूप में भगवान राम का अवतार हैं और 2019 में आएगा राहुल राज यानी राम राज. इस पोस्टर को लगाने वाले शख्स का नाम अभय शुक्ला है. राहुल दो दिनों के अमेठी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है.

जजों के ऐतराज गंभीरता से सुने जाएं, जस्टिस लोया की मौत की कराई जाए जांच : राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि गांधी सोमवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे. वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुंचेंगे और मुंशीगंज अतिथि गृह जाएंगे.

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मुसाफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है. सिंह ने बताया कि गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं.

VIDEO: सुप्रीम कोर्ट के जजों के आरोपों को राहुल गांधी ने बताया गंभीर मामला
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Poster War, Rahul Ghandi, Amethi, PM Modi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com