- गोकशी की घटना के शक में पथराव
- पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
- मौके पर आलाधिकारी मौजूद
भीड़ से घिरे हुए इंस्पेक्टर के चारों तरफ गोलियों की आवाजें आती रहीं. गोकशी के आरोपों में एक घंटे तक चली हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह अपना फ़र्ज़ निभाते हुए मारे गए. हिंसक भीड़ ने पुलिस चौकी जला दी और पुलिस पर पथराव किया. गोकशी के इल्ज़मों से वे भड़के हुए थे. पुलिस ने 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के चारों तरफ यूं तो 11 राउंड फायर की आवाज़ें आईं लेकिन पुलिस का कहना है कि उनकी मौत सिर में पत्थर लगने से हुई. हिंसा में एक स्थानीय नौजवान भी मारा गया. कहते हैं कि उसे पुलिस राइफल की गोली लगी है. गोकाशी और बाद में हुई हिंसा दोनों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. इलाके में हिंसा के बाद तनाव है. किसी अनहोनी से निपटने के लिए मौके पर बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सयाना थाना क्षेत्र में भीड़ ने पथराव किया. हिंसा सोमवार की सुबह तब शुरू हुई जब गांव में 25 पशुओं के शव मिले. लोगों का आरोप है कि ये गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों ने गोकशी की है. इसके बाद वहां तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.
हालात तब बेकाबू हो गए जब भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया पुलिस चौकी को आग लगा दी और गाड़ियों में आगजनी की. वहीं एक वीडियो फुटेज की भी बात सामने आ रही है जो हिंसा का कारण हो सकता है. इस वीडियो के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है. एडीजी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी करेगी.
Anand Kumar,(ADG L&O): One policeman died in stone pelting from villagers, later a local Sumit also got shot and was shifted to a hospital in Meerut where he succumbed to injuries. Probe is underway to find out who shot him #Bulandshahr https://t.co/V5NFXaDbNe
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2018
डीएम अनुज झा का बयान
District Magistrate Bulandshahr Anuj Jha: One police inspector dead during a clash with people protesting against illegal slaughterhouses in Bulandshahr pic.twitter.com/4x2DVB8WuE
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2018
खबरों के मुताबिक पुलिस ने हवा में फ़ायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया लेकिन हालात काबू में नहीं आए. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजा गया है. पुलिस के दो आला अधिकारी एडीजीपी प्रशांत कुमार और आईजी राम कुमार भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि वो तनाव कम करने के लिए उस इलाके से वाहनों को दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं.
One police inspector dead during a clash with people protesting against illegal slaughterhouses in Bulandshahr pic.twitter.com/Ugts7FDtsI
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2018
गौरतलब है कि इससे पहले भी गोकशी के विवाद में कई बार हिंसाएं हो चुकी हैं. नोएडा के दादरी से शुरू हुई ऐसी घटनाएं राजस्थान के अलवर, गुजरात और कई राज्यों में हो चुकी हैं. फिलहाल बुलंदशहर में तनाव बना हुआ है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.
#Bulandshahr: One police inspector killed during clashes erupts after protests against illegal slaughterhouses pic.twitter.com/Z8GQdg6BSE
— Doordarshan News (@DDNewsLive) December 3, 2018
VIDEO: उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं