(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बांदा:
उत्तरप्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक लंबे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. जिले की पुलिस और स्वाट दल ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव के बजरंग पुरवा से अवैध असलहा बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मामले में एक कारीगर और एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली की पुलिस और स्वाट दल ने अपनी संयुक्त कार्रवाई में तिंदवारा गांव के अवैध असलहा बनाने वाले कारीगर संजय कोरी को पहले हिरासत में लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कबौली गांव के बजरंग पुरवा में छापा मारकर लंबे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया.
यह भी पढ़ें : तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
इस पूरे भंडाफोड़ में एक बंदूक और एक दर्जन निर्मित व अधबने तमंचों के साथ असलहा बनाने के उपकरण और विभिन्न बोर के 25 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि संजय असलहा बनाया करता था और कबौली गांव का खलील खां उनकी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में तस्करी करता था. दोनों अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट की धारा-25/3 के अंतर्गत जेल भेज दिया गया है.
VIDEO : दिल्ली : फर्जी डिग्री बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ (इनपुट आईएएनएस से)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Illegal Gun Factorie Busted