विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

फर्जीवाड़े की हद : ठगों ने मिलकर खोली कर्नाटक बैंक की ब्रांच, लाखों का चूना लगाया

पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है. 

फर्जीवाड़े की हद : ठगों ने मिलकर खोली कर्नाटक बैंक की ब्रांच, लाखों का चूना लगाया
पुलिस ने किया फर्जीवाड़ा का भांडाफोड़
बलिया: पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला सामने आने के बाद एक के बाद एक कई सारे बैंकों से घोटालों के मामले सामने आ रहे हैं, मगर इस बार उत्तर प्रदेश के बलिया से बैंक फ्रॉड का जो मामला सामने आया है, वह सच में हैरान करने वाला है. बलिया के मुलायम नगर में कर्नाटक बैंक की फर्जी शाखा का पर्दाफाश हुआ है. कर्नाटक बैंक के नाम पर फर्जी बैंक ब्रांच चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर लिया है. 

पुलिस ने कहा कि हमने 1 लाख 37 हजार रुपये नकदी, 3 कंप्यूटर, उपकरण, दस्तावेज और रजिसटर बरामद किया है. इस दस्तावेज में 15 बैंक खातों के खोले जाने की सूचना लिखी है. 

पुलिस अधीक्षक एस. पी. गांगुली ने बताया कि जिले के फेफना थाना क्षेत्र के मुलायम नगर में कर्नाटक बैंक की फर्जी शाखा खोलकर ग्राहकों से लाखों रुपये जमा कर ठगी करने की बात सामने आयी थी. इसकी शिकायत मिलने पर कल दिल्ली और वाराणसी से बैंक के अधिकारियों की टीम आयी थी. उसकी जांच में वह शाखा फर्जी पायी गयी थी.

उन्होंने बताया कि टीम की सूचना पर मुंबई निवासी शाखा प्रबंधक विनोद कुमार कैम्बले को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक लाख 37 हजाररुपये नकद, तीन कम्प्यूटर, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, बैंक पासबुक, जमा एवं निकासी के फार्म इत्यादि बरामद किया गया.

गांगुली ने बताया कि इस सम्बन्ध में बलिया शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com