विज्ञापन

4 हजार करोड़ का निवेश, 45 हजार करोड़ का फायदा, ग्रेटर नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर पार्क

ग्रेटर नोएडा में आज पीएम मोदी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे. सीएम योगी भी नोएडा आ रहे हैं. यह प्रोजेक्ट सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की शक्ति और बढ़ा देगा.

4 हजार करोड़ का निवेश, 45 हजार करोड़ का फायदा, ग्रेटर नोएडा में बनेगा उत्तर भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर पार्क
  • ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क यमुना सिटी में विकसित किया जा रहा है
  • यह हाई-टेक सेमीकंडक्टर यूनिट HCL Group और Foxconn के संयुक्त निवेश से बनेगी
  • यूनिट में मोबाइल, लैपटॉप और ऑटोमोबाइल के लिए डिस्पले ड्राइवर चिप का उत्पादन होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा है. वे यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे. ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत का पहला सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है. ये प्रोजेक्ट बेहद खास है. पूरा प्रोजेक्ट करीब 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम आगे बढ़ जाएगा. इस सेमीकंडक्टर यूनिट की खासियतें हम यहां बता रहे हैं.

क्या हैं इस सेमीकंडक्टर यूनिट की खासियत

  • ये उत्तर भारत की पहली हाई-टेक सेमीकंडक्टर यूनिट होगी.
  • यह यूनिट HCL Group और दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn का संयुक्त वेंचर है.
  • यह यूनिट HCL Group और Foxconn के करीब 4000 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से बनेगी.
  • यह प्रोजेक्ट भारत की जीडीपी में हर साल करीब 45,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा.
  • इस सेमीकंडक्टर यूनिट में 20 हजार वैफर प्रतिमाह की क्षमता के साथ  मोबाइल, लैपटॉप और ऑटोमोबाइल के लिए डिस्पले ड्राइवर चिप बनेंगी.
  • यह जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित है, जिससे अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, मल्टिमोडल कनेक्टिविटी और माल परिवहन आसान होगा.
  • यह प्रोजेक्ट यमुना सिटी में 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है.
  •  इसके जरिए से उत्तर प्रदेश में लगभग 3,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है.

आज PM मोदी और CM योगी रखेंगे आधारशिला

ग्रेटर नोएडा में बन रहे इस सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी रखेंगे. पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे वहीं सीएम योगी ग्रेटर नोएडा के दौरे पर आ रह हैं. ये कार्यक्रम यमुना सिटी के सेक्टर-28 में होगा. शाम तकरीबन 4 बजे मुख्यमंत्री योगी पहुंचेंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है. इस बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. VVIP मूवमेंट को लेकर विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: मेरठ मेट्रो ही नहीं, दिल्ली NCR को मिलने वाले हैं ये चार बड़े तोहफे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com