विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी तो यूपी पुलिस बोली- वो मिट्टी का तमंचा है; देखें Video

उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में एक कैदी के कथित तमंचा लेकर फिल्मी अंदाज में खड़े होने और बैरक में खाने-पीने की चीजें रखी होने सम्बन्धी वीडियो के मामले में हेड जेल वार्डर समेत चार कारागार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.

Also Read in
जेल में पिस्तौल लहराता दिखा कैदी तो यूपी पुलिस बोली- वो मिट्टी का तमंचा है; देखें Video
यूपी की जेल में पिस्तौल लहराता हुआ दिखा कैदी
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश की उन्नाव जेल में एक कैदी के कथित तमंचा लेकर फिल्मी अंदाज में खड़े होने और बैरक में खाने-पीने की चीजें रखी होने सम्बन्धी वीडियो के मामले में हेड जेल वार्डर समेत चार कारागार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. गृह विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उन्नाव जेल से सम्बन्धित एक वीडियो में हत्या का सजायाफ्ता अमरीश और कई मामलों में जेल में बंद गौरव प्रताप सिंह तमंचा लहराते दिखते हैं. इसके अलावा बैरक में खाने-पीने की चीजें भी दिख रही हैं.

PM मोदी से बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- भारत का टैरिफ में इजाफा करना स्वीकार नहीं, इसे हटाना होगा

अपर पुलिस महानिदेशक (कारागार) आनन्द कुमार ने इसे गम्भीर विषय बताते हुए कहा कि मामले की जांच में पता चला है कि जेल में कुछ कर्मचारियों की मदद से जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिये यह घटना अंजाम दी गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में जेल के हेड वार्डर माता प्रसाद, हेमराज, जेल वार्डर अवधेश साहू और सलीम खां की मिलीभगत पायी गयी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

कुमार ने बताया कि वायरल हुआ वीडियो फरवरी माह का वीडियो है. इसमें दिख रहे बंदी अमरीश को मेरठ से जबकि गौरव को लखनऊ से उन्नाव जेल लाया गया था. इस बीच, राज्य पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक मामले की छानबीन में पता चला है कि बंदी गौरव बहुत अच्छा पेंटर है और वीडियो में जो तमंचा दिख रहा है, वह मिट्टी का बना है. इसके अलावा खाने-पीने की जो चीजें वीडियो में दिखायी दे रही हैं, वह जेल में बंदियों को नियमित रूप से दी जाने वाली सामग्री है. उसमें कोई भी चीज ऐसी नहीं है जो बाहर से आयी हो या आपत्तिजनक हो.

'वोट आपने नरेंद्र मोदी को दिया, और मुझसे...' : लोगों पर भड़कते कैमरे में कैद हुए CM कुमारस्वामी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कारागार अक्सर ऐसी घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वायरल वीडियो में अपराधी खुलेआम प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरठ जेल हो या फिर उन्नाव, वे प्रदेश की किसी भी जेल को कार्यालय बना देंगे. वे अपने पास तमंचों के साथ ही मोबाइल को भी दिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में बदमाश गौरव के पास असलहा है और वह वीडियो में धमकी देता नजर आ रहा है कि वह कहीं भी किसी को मार सकता है.

दूसरे वीडियो में मेरठ के बदमाश अमरीश के पास भी तमंचा दिखता है. वह यह कहता दिखता है कि योगी सरकार ने उसे मेरठ से उन्नाव भेजा है. मेरठ हो या उन्नाव, वह किसी भी जेल को कार्यालय बना सकता है.

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pistol's Video, Up Police Prison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com