विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2018

उत्तर प्रदेश के बस्ती में हाइवे पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, एक मजदूर घायल

डीएम राजशेखर की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि प्रशासन ने ठेकेदार और स्थानीय लोगों से बात की है जिसमें एक ही शख्स के घायल होने की खबर मिली है

उत्तर प्रदेश के बस्ती में हाइवे पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, एक मजदूर घायल
घटना स्थल की तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाइवे-28 पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का लेंटर गिर गया है. एएनआई के मुताबिक 4 लोगों के घायल और 2 लोग मलबे के नीचे दब गये. हालांकि जिले के डीएम की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि घटना में एक ही शख्स घायल हुआ है. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 7 से 7.30 बजे की है.  डीएम राजशेखर की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि प्रशासन ने ठेकेदार और स्थानीय लोगों से बात की है जिसमें एक ही शख्स के घायल होने की खबर मिली है और राहत-बचाव का काम जारी है. घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. 

बस्ती में हुये हादसे की तस्वीर
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में टला एक और बड़ा हादसा, फ्लाईओवर का प्लेट गिरा

वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नेशनल हाइवे-31डी पर बन रहे रेलवे फ्लाईओवर के गाडर का एक हिस्सा गिया. गनीमत इस बात की है इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. 

सिलीगुड़ी की तस्वीर
 
वाराणसी : फ्लाइओवर हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंची​


गौरतलब है कुछ महीने पहले ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना की हुई जांच के बाद कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com