- आगरा के अवैध धर्मांतरण मामले में मास्टर माइंड अब्दुल रहमान ने पाकिस्तान से जुड़े कई राज खोले हैं.
- पुलिस ने बताया कि तनवीर नामक पाकिस्तानी व्यक्ति और हानिया नामक महिला इस नेटवर्क के महत्वपूर्ण सदस्य हैं.
- आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के अनुसार पाकिस्तान से जुड़े कई और कनेक्शन भी इस मामले में सामने आए हैं.
आगरा के अवैध धर्मांतरण केस में अब एक नया खुलासा हुआ है. हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने वाले नेटवर्क के मास्टर माइंड अब्दुल रहमान कई राज खोल रहा है. धर्म परिवर्तन के इस खेल के तार पाकिस्तान से जुड़ने लगे हैं. कनाडा और अमेरिका से लेकर खाड़ी के देशों से फंडिंग की बात पहले सामने आ चुकी है. पर मानसिक रूप से लड़कियों को मुसलमान बनाने वाले ग्रूप का चीफ पाकिस्तानी निकला. आगरा पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि उसका नाम तनवीर है. अब ये उसका असली नाम है या नहीं! अभी नहीं कहा जा सकता है. ऐसे ही एक पाकिस्तानी महिला हानिया के बारे में भी जानकारी मिली है. जो तीन लड़कियां बरामद हुई हैं उनसे पूछताछ में उसका ज़िक्र मिला है. पर अभी ये कहना मुश्किल हैं कि हानिया सच में कोई महिला है या फिर किसी ने अपना ये छद्म नाम रख लिया है
पाकिस्तान वाले कई और कनेक्शन
आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का दावा है कि पाकिस्तान वाले कई और कनेक्शन सामने आए हैं. आरोपियों से पूछताछ में हर दिन नई जानकारी आ रही है. पाकिस्तान से जितने भी नाम मिले हैं उनका रोल अब तक हिंदू लड़कियों के ब्रेन वॉश करने का ही रहा है. सूत्र बताते हैं कि धर्मांतरण नेटवर्क के मास्टर माइंड अब्दुल रहमान इन सबके संपर्क में था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार
आगरा पुलिस अब तक गिरफ़्तार 14 आरोपियों से पूछताछ कर रही है. दिल्ली से गिरफ्तार अब्दुल रहमान और गोवा से पकड़ी गई आयशा ने पाकिस्तान के तनवीर के बारे में विस्तार से बताया है. तनवीर के भेजे कई वीडियो तीन लड़कियों के मोबाइल से मिले हैं. इन तीनों हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाने की तैयारी थी. पहले इन्हें दिल्ली में अब्दुल रहमान के पास ले जाना था. फिर वहां से कोलकाता. लेकिन इसी बीच आगरा पुलिस ने नेटवर्क का खुलासा कर कई लोगों को गिरफ़्तार कर लिया. जिन तीन लड़कियों को इन लोगों ने रेडिकल्स किया था, उनसे आगरा पुलिस की पूछताछ जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं