विज्ञापन

'मछली छोटी हो या बड़ी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा', राम मंद‍िर चढ़ावा चोरी मामले में बोले ओपी राजभर

ओपी राजभर ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले, प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

'मछली छोटी हो या बड़ी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा', राम मंद‍िर चढ़ावा चोरी मामले में बोले ओपी राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर.
  • ओपी राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला
  • सपा पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले, प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, "मछली छोटी हो या बड़ी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, कानून अपना काम करेगा."

टिन्नू यादव के घर बुलडोजर चलने के सवाल पर राजभर ने कहा कि यह निर्णय प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का विषय है. उन्होंने कहा कि "बुलडोजर कब पहुंचेगा, इसका फैसला प्रशासन करेगा."

'इस जन्म में यूपी के सीएम नहीं बन पाएंगे अखि‍लेश' 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि "पिछले दो वर्षों से अखिलेश यादव मुझ पर गालियां दिलवा रहे हैं. अब मैंने जवाब देना शुरू किया तो उन्हें बुरा लग रहा है. इस जन्म में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसके लिए उन्हें दूसरा जन्म लेना पड़ेगा."

सपा पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. वहीं सपा पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव उनके विधायकों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे थे. विधायकों की खरीद-फरोख्त के सवाल पर राजभर ने कहा, "अगर कोई बिकेगा तो लोग खरीदेंगे ही." उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. 

'सपा ने मुद्दा उठाया 'धन्यवाद' मंदिर चलाने का काम अयोग्य लोगों को मिला', चढ़ावा चोरी पर महंत धर्मदास EXCLUSIVE

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Donation Theft Case, Ram Mandir, OP Rajbhar, UP News, OP Rajbhar On Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com