- सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैला रहा था अरूुण
- नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कुछ समय से बढ़ गईं है बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते पीटे जाने की घटनाएं
देश में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर हो रही मारपीट की घटनाए तेजी से बढ़ गई हैं. वहीं ऐसे में प्रशासन सख्ती से अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में नोएडा में पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी के संबंध में अफवाह फैलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि थाना साइड- 5 पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि लड़पुरा गांव में रहने वाला एक व्यक्ति वाट्सएप के जरिए बच्चा चोरी की गलत सूचना और फोटो भेज रहा है. इस वजह से गांव के लोगों में काफी भय एवं एवं आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश प्रसारित करने वाले अरुण को गिरफ्तार कर लिया है.
बच्चा चोरी के शक में मजदूरों पर भीड़ ने किया हमला, एक की पीट-पीटकर की हत्या, 8 जख्मी
वहीं आज ही एक अन्य मामले में दिल्ली के ओखला इलाके की संजय कॉलोनी में बच्चा चोरी करने के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी. भीड़ के बीच फंसी ये दोनों महिलाएं अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही है लेकिन लोगों ने इन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. लोगों का आरोप है कि एक लड़के ने इन दोनों महिलाओं को एक ढाई साल के बच्चे को उठाते हुए देख लिया था. पुलिस ने रिंकू नाम की एक महिला की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज कर दोनों महिलाओं रेहाना और सकीना को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया, दोनों आरोपी महिलाएं यूपी के बस्ती की रहने वाली हैं.
सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने फैलाई बच्चा चोरी होने की अफवाह, जांच में ऐसे सामने आई सच्चाई
बता दें इससे पहले हाल ही में नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उसे पीट दिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह आरोप निराधार है. पुलिस ने बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.
मंदबुध्दि युवकों और महिला को को बच्चा चोर समझ कर पीटा, मामला दर्ज
थाना सेक्टर 39 के थानाध्यक्ष नीरज मलिक ने बताया था कि 29 अगस्त की रात को हुई थी. पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ा कॉलोनी वालों ने इस शक के आधार पर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं कि वह बच्चा चोरी कर रहा था. थाना प्रभारी ने बताया था कि कॉलोनी के लोग रामनिवास नामक एक व्यक्ति को पकड़कर पीट रहे थे. उसे इनके चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, तथा बच्चा चोरी की झूठी सूचना देने वाले राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. (इनपुट-भाषा)
वीडियो: अफ़वाहों ने ली लोगों की जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं